फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: chennai super kings vs Sunrisers Hyderabad

मैकुलम का शतक सब पर भारी, CSK की एक और जीत

Sat, 11 Apr 2015 10:08 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 11 Apr 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
LIVE: chennai super kings vs Sunrisers Hyderabad

आईपीएल-8 के चौथे मुकाबले में ओपनर ब्रैंडन मैकुलम के शानदार शतक और गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज कराने में सफल रहा।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 210 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद टीम को सधी शुरुआत मिली लेकिन इसके बाद टीम लड़खड़ाती चली गई और मैच में वह कभी संभल ही नहीं सकी, जिससे टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 164 रन ही बना पाई और उसे 45 रनों से हार का सामना करना पड़ा। उसकी ओर से कप्तान और ओपनर डेविड वॉर्नर ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले चेन्न्ई ने निर्धारित ओवर में 4 विकेट पर 209 रन बनाए। उसकी ओर से ओपनर ब्रैंडन मैकुलम (नाबाद 100) ने शतकीय पारी खेलते हुए सर्वाधिक 100 रन बनाए, जबकि कप्तान धोनी (53 रन, 29 गेंद, 4 चौका और 4 छक्का) ने अंतिम ओवरों में तेजी से खेलते हुए रन बनाए। इस जोड़ी ने तेजी से रन बनाते हुए 5.5 ओवर में 63 रन बनाने में कामयाब रही। धोनी अंतिम ओवर में कैच आउट हुए।

न्यूजीलैंड के आतिशी बल्लेबाज मैकुलम ने विस्फोटक पारी खेलते हुए अंतिम गेंद पर इस सत्र का शतक लगाया और 56 गेंदों में 7 चौके और 9 छक्के लगाए। उनका आईपीएल इतिहास में यह दूसरा शतक है।

हैदराबाद की ओर से एकमात्र सफलता तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को हासिल हुई जबकि चेन्नई के अन्य 3 विकेट रन आउट के रूप में गिरे। वहीं चेन्नई की ओर से मोहित शर्मा और ड्वेन ब्रॉवो को 2-2 सफलता मिली।

दो बार की चैंपियन चेन्नई की टीम टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला दिल्ली डेयरडेविल्स से एक रोमांचक संघर्ष के बाद जीत चुकी है।

मैकुलम की आतिशी पारी ने किया कमाल

LIVE: chennai super kings vs Sunrisers Hyderabad
पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेने के बाद चेन्नई की पारी की शुरुआत ब्रैंडन मैकुलम के साथ ड्वेन स्मिथ ने की। टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में शुरुआती ओवर में 16 रन बनाकर शुरुआत करने वाले स्मिथ आज पहले ओवर में सिर्फ एक चौका ही जमा सके।

पहले 3 ओवर में दोनों बल्लेबाज टीम के लिए महज 13 रन ही जोड़ सके थे लेकिन इसके बाद बल्लेबाजों ने अपना गियर बदला और आतिशी बल्लेबाजी शुरू कर दी। टीम ने अपने शुरुआती 50 रन 39 गेंदों में पूरे किए। पहले विकेट के लिए इस जोड़ी ने 75 रन जोड़े लेकिन रन चुराने के प्रयास में यह जोड़ी टूट गई।

स्मि‌थ 27 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद मैकुलम का सा‌थ देने सुरेश रैना क्रीज पर आए और दोनों ने विपक्षी गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए 12वें ओवर में टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचा दिया। इसी ओवर में मैकुलम ने छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह जोड़ी भी रन आउट की वहज से टूट गई। रैना 14 रन बनाकर रन आउट हो गए।

हालांकि दूसरे छोर पर मैकुलम जमे रहे और जब वह 85 रन पर थे तो उन्हें एक आसान जीवनदान ‌मिला। इस जीवनदान का फायदा उन्होंने उठाया और शतक ठोंक दिया। अपनी इस शानदार पारी में उन्होंने 7 चौके और 9 छक्के लगाए और अंत तक नाबाद रहे। वह अंतिम गेंद पर एक रन लेकर आईपीएल में अपना दूसरा शतक लगाने में सफल रहे। कप्तान धोनी ने 53 रन बनाए।

अच्छी शुरुआत के बाद हैदराबाद का लड़खड़ाना पड़ा भारी

LIVE: chennai super kings vs Sunrisers Hyderabad

चेन्नई से मिले 210 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की पारी की शुरुआत कप्तान डेविड वॉर्नर और ‌शिखर धवन ने की और दोनों ने पहले विकेट के लिए 30 रन जोड़े ‌लेकिन आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे धवन चौथे ओवर में तेज गेंदबाज मोहित शर्मा की धीमी गेंद पर खराब शॉट खेलकर रवींद्र जडेजा को कैच थमा बैठे। वह 18 गेंदों में 5 चौके के साथ 26 रन बनाने में सफल रहे।

धवन के जाने के बाद लोकेश राहुल (5) वॉर्नर का साथ देने आए लेकिन वह भी मोहित की स्लोवर गेंद के शिकार बने और बोल्ड हो गए। 50 रन से पहले 2 विकेट गंवाने से टीम संकट में दिखने लगी जिस कारण वॉर्नर का बल्ला भी सुस्त पड़ गया।

वॉर्नर ने नमन ओझा के साथ पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश की लेकिन टीम के 91 रन के स्कोर पर ओझा (15) आर अश्विन की गेंद पर कैच आउट हो गए। इसके बाद कप्तान ने अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन वह तेज गेंदबाज ईश्वर पांडे की गेंद पर 53 रन के निजी स्कोर पर कैच आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में एक चौके के अलावा 3 छक्‍के भी लगाए।

जीत की रेस से दूर हो चुकी हैदराबाद टीम की उम्मीद उस समय खत्म होती नजर आई जब रवि बोपारा (22 रन, 15 गेंद) ड्वेन ब्रॉवो की गेंद पर कैच आउट हो गए। लगातार झटकों के कारण टीम कभी भी उस तरह की तेज बल्लेबाजी नहीं कर सकी जिसकी उसे दरकार थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed