फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: bangladesh vs pakistan in ODI series

बांग्लादेश ने कर दिया कमाल, पाक का किया सूपड़ा साफ

Thu, 23 Apr 2015 01:52 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 23 Apr 2015 01:52 PM IST
विज्ञापन
LIVE: bangladesh vs pakistan in ODI series

पूर्व वर्ल्ड चैंपियन पाकिस्तान को लगातार 2 मैचों में हराकर पहले ही वनडे सीरीज पर कब्जा जमाने वाली बांग्लादेश ने तीसरे मैच में भी लाजवाब खेल दिखाया और जीत की हैट्रिक लगाते हुए सीरीज पर क्लीन स्वीप ही कर दिया।

विज्ञापन


वर्ल्ड कप में गजब का खेल दिखाने वाली बांग्लादेश की टीम ने अपना फॉर्म पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में भी कायम रखा और पहले मैच में हराने के साथ ही 16 साल बाद पाक को फिर से हराने का कारनामा कर दिखाया। बांग्लादेश ने पाक को पहली बार वनडे क्रिकेट में 1999 में हराकर उलटफेर किया था। फिर दूसरे मैच में पाक को हराकर पहली बार अपने से दिग्गज टीम से वनडे सीरीज पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन


सफलता के रथ पर काबिज बांग्लादेश की टीम यहीं पर नहीं रूकी और मीरपुर में खेले गए सीरीज के तीसरे वनडे मैच में पाकिस्तान पर लगातार दबाव बनाया और 8 विकेट से जीत हासिल करते हुए एक और इतिहास अपने नाम कर लिया। बांग्ला टीम ने पहली बार भारतीय उपमहाद्वीप की टीमों के खिलाफ क्लीन स्वीप करने का कारनामा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान पर बांग्लादेश की लगातार तीसरी जीत के नायक रहे सौम्य सरकार (नाबाद 127 रन, 110 गेंद, 13 चौके और 6 छक्के) जिन्होंने इस मैच में करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली और टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी। सौम्य से पहले टीम के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और पाक को 250 के पार नहीं जाने दिया। मुशफिकर रहीम 49 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे। बांग्लादेश ने वनडे सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया।

ओपनिंग जोड़ी की 'शतक' के बाद सौम्य ने लगाई सेंचुरी

LIVE: bangladesh vs pakistan in ODI series
पाकिस्तान ने कप्तान अजहर अली (101) के शतक के दम पर बांग्लादेश को 251 रनों का लक्ष्य दिया। मेजबान टीम को इतिहास रचने के लिए इस लक्ष्य को हासिल करने के वास्ते एक अच्छी शुरुआत की दरकार थी जिसे उसे निश्चित तौर पर मिली।

तमीम इकबाल ने पिछले 2 मैचों में सौम्य सरकार के साथ पारी की खराब शुरुआत करने के बाद इस मैच में शानदार आगाज किया और पहले विकेट के लिए दोनों ने 25.3 ओवर में 145 रन जोड़ लिए। सौम्य पिछले दोनों मैचों में बुरी तरह से नाकाम रहे थे लेकिन आज फॉर्म में वापसी करने में सफल रहे। हालांकि बांग्लादेश अच्छी शुरुआत के बाद उम्मीद कर रहा था कि वो इस मैच को 10 विकेट से जीत जाएगा लेकिन जुनैद खान ने पिछले मैच के शतकवीर तमीम को 64 रनों के निजी स्कोर पर पगबाधा कर पाक को पहली सफलता दिला दी।

उनके जाने के बाद सौम्य ने महमुदुल्लाह के साथ पारी को आगे बढ़ाया। लेकिन नए बल्लेबाज महमुदुल्लाह फ्री हिट पर चौका जमाने के बाद जुनैद खान के दूसरे शिकार बन गए। जल्दी-जल्दी 2 विकेट गंवाने के बाद बांग्लादेश संकट में दिखने लगा और उसका स्कोर 28 ओवर में 2 विकेट पर 155 रन बन गया।

अजहर के शतक के बाद पाक की पारी लड़खड़ाई

LIVE: bangladesh vs pakistan in ODI series

3 मैचों की सीरीज के शुरुआती 2 मैच हारकर सीरीज गंवाने के बाद सम्मान बचाने के लिए तीसरे मैच में मैदान पर उतरी पा‌किस्तान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

कप्तान अजहर अली ने सामी असलम के साथ पारी की शुरुआत करते हुए टीम को ठोस शुरुआत दिलाई। दोनों ने 18 ओवर में 91 रनों की साझेदारी कर डाली। नसीर हुसैन ने असलम को 45 रन पर आउट कर बांग्लादेश को पहली सफलता दिला दी। इसके बाद दूसरी सफलता के लिए उसे ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा और मोहम्मद हफीज (4) अराफात सनी की गेंद पर बोल्ड हो गए।

दोहरे झटके के बाद पाक के लिए अजहर ने हैरिस सोहैल के साथ तीसरे विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी कर टीम को बड़े स्कोर की उम्मीद जगा दी। इस बीच अजहर ने अपनी शानदार पारी को शतक के रूप में बदल दिया। हालांकि शतक लगाने के तुरंत बाद वह शाकिब अल हसन की गेंद पर बोल्ड हो गए।

पाक का स्कोर 39वें ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 203 रन था लेकिन इसके बाद कप्तान अजहर अली 101 रन बनाकर आउट हो गए। और उनके आउट होते ही टीम में विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया। पाक की टीम 49 ओवर में 250 रन बनाकर आउट हो गई। 47 रनों के अंदर पाक के अंतिम 8 विकेट गिरे। इस बीच सीरीज में लगातार दो अर्धशतक लगाने वाले साद नसीम 22 रनों की पारी खेली। उनके अलावा अन्य बल्लेबाज नाकाम रहे। उसके 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

मेजबान बांग्लादेश की ओर से 4 गेंदबाजों ने 2-2 विकेट निकाले, जबकि ए‌क गेंदबाज को एक सफलता मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed