{"_id":"5efe27a20b2d33091b4cf5e8","slug":"law-changes-needed-to-fight-racism-said-braithwaite","type":"story","status":"publish","title_hn":"नस्लवाद से लड़ने के लिए कानून में बदलाव जरूरी: ब्रेथवेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नस्लवाद से लड़ने के लिए कानून में बदलाव जरूरी: ब्रेथवेट
Fri, 03 Jul 2020 12:00 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 03 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
कार्लोस ब्रेथवेट
वेस्टइंडीज के आलराउंडर कार्लोस ब्रेथवेट का मानना है कि खेल में नस्लवाद के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए खिलाड़ियों का एक घुटने के बल झुकना ‘दिखावटी’ है और नस्ली भेदभाव से निपटने के लिए कानून में बदलाव की जरूरत है।
विज्ञापन
‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ अभियान से एकजुटता दिखाने के लिए एक घुटने के बल झुकना लोकप्रिय संकेत बन गया है। अमेरिका में पुलिस के हाथों जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद यह अभियान जोर पकड़ रहा है।
विज्ञापन
बीबीसी ने ब्रेथवेट के हवाले से कहा, ‘घुटने के बल झुकना या बैज पहनना पर्याप्त नहीं है, मानसिकता में बदलाव करना होगा।’
निहत्थे अश्वेत व्यक्ति फ्लॉयड की उस समय मौत हो गई थी, जब एक पुलिस अधिकारी ने अपने घुटने से उसका गला दबा दिया था। उसकी मौत के बाद दुनिया भर में नस्लवाद के खिलाफ अभियान ने जोर पकड़ा और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर इस अभियान के समर्थन में एक घुटने के बल झुके। ब्रेथवेट ने कहा, ‘मेरे लिए यह दिखावटी है। सबसे बदलाव बदलाव कानूनी तौर पर करने की जरूरत है और हमारे समाज की मानसिकता बदलनी होगी।’
विज्ञापन