IPL के 13वें सत्र का खिताबी मुकाबला जारी है। दुबई में खेले जा रहे इस फाइनल में टॉस जीतकर दिल्ली पहले बल्लेबाजी कर रही है। विजेता कौन होगा इसका फैसला तो दूसरी पारी में मुंबई इंडियंस की पारी के बाद ही पता चलेगा, लेकिन उससे पहले टूर्नामेंट का ऑरेंज कैप विनर मिल गया।
2 of 5
केएल राहुल
- फोटो : twitter@IPL
दिलचस्प बात यह है कि ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी ने अपना आखिरी मैच 1 नवंबर को खेला था और काफी पहले ही उनकी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई थी। हम बात कर रहे हैं किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल की।
3 of 5
अपनी धमाकेदार पारी के दौरान शॉट लगाते केएल राहुल
- फोटो : पीटीआई
28 वर्षीय केएल राहुल की टीम भले ही फाइनल तक नहीं पहुंची, लेकिन महज 14 मैच खेलकर राहुल ने वो कमाल कर दिखाया जो कई क्रिकेटर्स 16 मैच खेलकर भी नहीं कर पाए। केएल ने इस लीग में अपनी टीम के लिए 55.83 की औसत से 670 रन बनाए।
4 of 5
केएल राहुल
- फोटो : social media
कर्नाटक की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले राहुल एक सीजन में पंजाब की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने। पिछला रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम था, जब केएल ने 2018 में 659 रन बनाए थे।
5 of 5
डेविड वार्नर
- फोटो : PTI
साल 2020 में राहुल से पीछे दिल्ली के ओपनर शिखर धवन रहे। सीजन में लगातार दो शतक जड़कर इतिहास रचने वाले गब्बर फाइनल में फेल रहे। 17 मुकाबलों में 618 रन बनाकर वह दूसरे तो हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने 16 मैच में 548 रन बनाकर तीसरे क्रम पर रहे।