{"_id":"5ea543468ebc3e904914a1aa","slug":"kuldeep-yadav-was-fully-confident-to-perform-well-in-ipl-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी खुदकुशी करने वाले थे कुलदीप यादव, पिछले IPL में पिटाई के बाद छलक आए थे आंसू","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कभी खुदकुशी करने वाले थे कुलदीप यादव, पिछले IPL में पिटाई के बाद छलक आए थे आंसू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 26 Apr 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने कहा कि पिछले साल बहुत अधिक मैचों में खेलने के कारण वह आईपीएल 2019 में बुनियादी बातों पर ध्यान नहीं दे पाए, लेकिन इस बार उन्हें इस टी-20 टूर्नामेंट में सफलता का पूरा भरोसा था, उन्होंने कहा कि वह पिछली बार सही योजना नहीं बना पाए, जिससे उन्हें अच्छा सबक मिला। यह चाइनामैन गेंदबाज आईपीएल 2020 में सफलता के प्रति आश्वस्त था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इस टूर्नामेंट का आयोजन अधर में लटका है।
2 of 7
कुलदीप यादव
- फोटो : ipl
कुलदीप ने कोलकाता नाइटराइडर्स की वेबसाइट से कहा, ‘मैं आईपीएल 2020 के लिए पूरी तरह से तैयार था। मैंने इसके लिए अच्छी योजना बना रखी थी। मैं इस आईपीएल में सफलता के प्रति शत प्रतिशत आश्वस्त था, पिछले सत्र के बारे में कुलदीप ने कहा, 'जब मैं आईपीएल में उतरा तो मैंने बहुत अभ्यास नहीं किया था। आईपीएल 2019 का सबसे बड़ा सबक यह रहा कि मैंने सत्र के लिए कोई योजना नहीं बनाई थी।’
3 of 7
कुलदीप यादव
चाइनामैन ने कहा, ‘पिछले साल विशेषकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत अधिक क्रिकेट खेली गई। मैं आईपीएल शुरू होने से केवल तीन दिन पहले टीम से जुड़ा था। इसलिए योजना सही तरह से नहीं बनी। हालांकि मेरा पिछला सत्र इतना खराब भी नहीं रहा। भले ही मैंने विकेट नहीं लिए, लेकिन किफायती गेंदबाजी की, लेकिन लेग स्पिनर की सफलता उसके द्वारा लिए गए विकेटों पर निर्भर करती है। मैं अधिक विकेट नहीं ले पाया था, लेकिन मेरा इकोनोमी रेट अच्छा था।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
कुलदीप यादव और गौतम गंभीर
- फोटो : ट्विटर
कुलदीप ने कहा, ‘जब आप विकेट नहीं लेते तो आपको आत्मविश्वास थोड़ा डगमगा जाता है। इसके अलावा एक मैच में मैंने काफी रन लुटा दिए जिससे मेरा आत्मविश्वास गिर गया।’ उन्होंने केकेआर के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर और कोच वसीम अकरम की भी जमकर प्रशंसा की, जिनसे वह अपने शुरुआती दिनों में काफी प्रभावित थे।
विज्ञापन
5 of 7
कुलदीप यादव
- फोटो : ipl
कुलदीप ने कहा, ‘गौती भाई (गंभीर) का केकेआर के शुरूआती दिनों में मुझ पर काफी ज्यादा प्रभाव था। वह हमेशा मुझसे काफी बात करते थे। केकेआर के समय में ही नहीं बल्कि इसके बाद भी पिछले दो वर्षों में ऐसा जारी रहा है।’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।