{"_id":"656008d91dc77668490939dc","slug":"kuldeep-yadav-said-we-have-to-move-forward-siraj-said-heartbroken-by-the-defeat-in-wc-2023-final-2023-11-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World Cup: कुलदीप बोले- हार का दर्द चुभता रहेगा, हमें आगे बढ़ना होगा; सिराज ने कहा- फाइनल में हार से दिल टूटा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup: कुलदीप बोले- हार का दर्द चुभता रहेगा, हमें आगे बढ़ना होगा; सिराज ने कहा- फाइनल में हार से दिल टूटा
Fri, 24 Nov 2023 07:52 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 24 Nov 2023 07:52 AM IST
सार
भारत को 19 नवंबर को अहमदाबाद में फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। कुलदीप ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दर्द बयां किया।
विज्ञापन
कुलदीप यादव और सिराज
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विश्व कप में फाइनल तक अजेय अभियान के बाद आखिरी मोर्चे पर हारने वाले भारतीय क्रिकेटरों कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने अपना दुख साझा किया है। स्पिनर कुलदीप यादव ने गुरुवार को स्वीकार किया कि ऑस्ट्रेलिया से विश्व कप फाइनल में मिली हार की टीस लंबे समय तक सालती रहेगी और यह उन्हें अगले मौके तक कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करती रहेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
कुलदीप ने क्या लिखा?
भारत को 19 नवंबर को अहमदाबाद में फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। कुलदीप ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘चेन्नई से अहमदाबाद तक हमारी यात्रा का नतीजा निराशाजनक रहा, लेकिन हमें छह हफ्तों की अपनी उपलब्धियों पर गर्व है। इस दर्द के बावजूद हम अगले मौके के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’
View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
कलाई के इस स्पिनर ने लिखा, ‘हार का दर्द सालता रहेगा लेकिन हमें आगे बढ़ना होगा, जीवन चलता रहता है और पीड़ा से उबरने में समय लगता है।’ भारत ने लगातार 10 मैच जीते लेकिन अहमदाबाद में हुए फाइनल में एक लाख से ज्यादा घरेलू समर्थकों के सामने हुए फाइनल में उसे हार का सामना करना पड़ा।
कुलदीप ने कहा कि इस हार से निपटना मुश्किल था। उन्होंने कहा, ‘विश्व कप काफी खूबसूरत था लेकिन ऐसा लगता है कि नियति को कुछ और मंजूर था। अब ‘स्विच ऑफ’ करके ‘रिचार्ज’ होने का समय है। इस हार से निपटना मुश्किल है, लेकिन आगे की यात्रा के लिए हमारा भरोसा कायम है।’
सिराज ने क्या लिखा?
मोहम्मद सिराज
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत की हार के बाद मैदान पर रोते दिखे सिराज ने 11 मैचों में छह से कम की इकॉनामी रेट से 14 विकेट लिए। उन्होंने कहा ,‘हमारे अभियान का अंत वैसा नहीं हुआ जैसा हम चाहते थे। लेकिन भारत की नुमाइंदगी करना फख्र की बात है। मैं हमेशा से भारत के लिए खेलना चाहता था। दिल टूट गया है। लफ्जों में इस दुख और मायूसी को बयां नहीं किया जा सकता।
View this post on Instagram
उन्होंने लिखा ,‘सभी प्रशंसकों का शुक्रिया। दर्शक दीर्घा में नीला समंदर देखना ऐसा अनुभव है जिसकी कोई तुलना नहीं है। आपने जो ऊर्जा दी, वह अद्भुत थी। जय हिंद ।’ वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने सिर्फ इतना ही लिखा,‘ अभी भी दर्द हो रहा है।’
View this post on Instagram