फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kris Srikkanth, anjum chopra to get CK Nayudu Lifetime Achievement Awards

श्रीकांत, अंजुम चोपड़ा को मिलेगा सीके नायडू लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

Sat, 28 Dec 2019 09:57 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 28 Dec 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
Kris Srikkanth, anjum chopra to get CK Nayudu Lifetime Achievement Awards
कृष्णमाचारी श्रीकांत-अंजुम चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य कृष्णमाचारी श्रीकांत को इस साल बीसीसीआई पुरस्कारों में प्रतिष्ठित सीके नायडू लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा को भी वर्ष 2019 के पुरस्कारों में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा जाएगा। बीसीसीआई वार्षिक पुरस्कार समारोह आस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 जनवरी से शुरू होने वाली तीन मैचों की वन-डे श्रृंखला से पहले 12 जनवरी को मुंबई में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


बीसीसीआई सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, 'श्रीकांत और अंजुम को भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। बीसीसीआई में हर किसी का मानना है कि वे इस पुरस्कार के लिये उपयुक्त पसंद हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीकांत ने किया 1981 से 1992 तक भारत का प्रतिनिधित्व

श्रीकांत ने 1981 से 1992 तक भारत का प्रतिनिधित्व किया। वह एस वेंकटराघवन और रविचंद्रन अश्विन के साथ तमिलनाडु क्रिकेट के शीर्ष क्रिकेटरों में शामिल हैं। 60 वर्षीय श्रीकांत ने 43 टेस्ट मैच खेले जिसमें दो शतक और 12 अर्धशतकों की मदद से 2062 रन बनाए। लेकिन वह वनडे क्रिकेट था जिसमें उन्होंने बल्ले का जलवा दिखाया। हेलमेट पहने बिना वह तेज गेंदबाजों के सामने बेपरवाह होकर बल्लेबाजी करते थे। विश्व कप 1983 के फाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने सर्वाधिक 38 रन बनाए थे।

श्रीकांत को 1989 में पाकिस्तान दौरे के लिए कप्तान नियुक्त किया गया। यह वही श्रृंखला थी जिसमें सचिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। यह श्रृंखला ड्रॉ रही लेकिन इसके बाद उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया था। उन्होंने 1992 विश्व कप के बाद संन्यास ले लिया था। वह 2009 से 2012 तक राष्ट्रीय चयनसमिति के अध्यक्ष भी रहे। अंजुम को मिताली राज से पहले भारत की सर्वश्रेष्ठ महिला बल्लेबाज माना जाता था। उन्होंने 12 टेस्ट मैचों में 548 रन बनाए। अंजुम ने इसके अलावा 127 वनडे भी खेले जिसमें उन्होंने एक शतक और 18 अर्धशतक लगाए। उन्होंने 18 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed