फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kris Srikkanth and Sarandeep Singh justified the selection of Rohit Sharma and Virat Kohli in T20 format

BCCI: रोहित शर्मा के टी20 टीम में चुने जाने पर दो पूर्व चयनकर्ताओं ने कही बड़ी बात, कोहली का किया समर्थन

Mon, 08 Jan 2024 08:03 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 08 Jan 2024 08:03 PM IST
सार

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली का चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी पिछली बार नंवबर 2022 में टीम इंडिया के लिए इस फॉर्मेट में खेले थे।

विज्ञापन
Kris Srikkanth and Sarandeep Singh justified the selection of Rohit Sharma and Virat Kohli in T20 format
विराट कोहली, रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली के चयन की चर्चा लगातार हो रही है। दोनों खिलाड़ियों को 13 महीने बाद टी20 टीम में शामिल किया गया है। कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट चयनकर्ताओं के इस फैसले को सही बता रहे हैं तो कुछ ने आलोचना की है। भारत के दो पूर्व चयनकर्ताओं ने भी अपनी राय रखी है। कृष्णमाचारी श्रीकांत को लगता है कि रोहित अब टी20 विश्व कप में भी कप्तानी करेंगे। वहीं, सरनदीप सिंह का मानना है कि विराट कोहली और रोहित की टी20 में आवश्यकता है।
विज्ञापन


श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि उन्हें लगता है कि सभी संकेत जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा के कप्तानी करने की ओर इशारा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ''सभी संकेत बताते हैं कि रोहित टी 20 विश्व कप में भारत का नेतृत्व करने जा रहे हैं। हार्दिक पंड्या घायल हैं, सूर्यकुमार यादव भी चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं। जसप्रीत बुमराह भी नहीं हैं। जाहिर है रोहित शर्मा कप्तान होंगे। हार्दिक को कप्तान बनाना मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की पसंद है। टीम चयन से पूरी संभावना है कि रोहित शर्मा ही टी20 विश्व कप में भारत की कप्तानी करेंगे। सबकुछ उसी ओर बढ़ रहा है।''
विज्ञापन

Kris Srikkanth and Sarandeep Singh justified the selection of Rohit Sharma and Virat Kohli in T20 format
क्रिस श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
बतौर कप्तान विश्व कप जीतना चाहते हैं रोहित: श्रीकांत
श्रीकांत को लगता है कि वनडे विश्व कप में हारने के बाद रोहित एक कप्तान के रूप में टी20 विश्व कप जीतना चाह रहे हैं। पूर्व चयनकर्ता को यह भी उम्मीद है कि हिटमैन आईपीएल के दौरान उसी आक्रामक इरादे के साथ खेलेंगे जैसा उन्होंने पिछले साल के वनडे विश्व कप के दौरान दिखाया था। श्रीकांत ने यह भी कहा कि रोहित खुद को साबित करना चाहते हैं और कप्तान के रूप में विश्व कप जीतना चाहते हैं।

Kris Srikkanth and Sarandeep Singh justified the selection of Rohit Sharma and Virat Kohli in T20 format
विराट कोहली के साथ सरनदीप सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया
सरनदीप सिंह ने क्या कहा?
कोहली और रोहित के चयन पर सरनदीप सिंह ने कहा, ''यह सही निर्णय है। आईसीसी आयोजनों में आपको ऐसे खिलाड़ियों की आवश्यकता होती है जो दबाव को अच्छी तरह से संभाल सकें। वे दोनों वनडे विश्व कप में शानदार फॉर्म में हैं। हालांकि, इस विकास का मतलब है कि यशस्वी जयसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ को समायोजित करना बहुत मुश्किल होगा।''

पूर्व स्पिनर सरनदीप ने रोहित और कोहली के एक साल से अधिक समय तक टी20 प्रारूप में नहीं खेलने के फैसले को सही ठहराया। उन्होंने कहा, ''आपको बेंच स्ट्रेंथ भी तैयार करनी होगी। पूरी संभावना है कि यह उनका आखिरी टी20 विश्व कप होगा। अगर रोहित और विराट को आराम नहीं दिया गया होता तो आप जयसवाल, ऋतुराज, जितेश शर्मा और अन्य जैसे खिलाड़ियों को नहीं आजमा पाते। इन दो महान खिलाड़ियों को वापसी के लिए सबसे छोटे प्रारूप में खेलने की जरूरत नहीं है।आईपीएल में विश्व कप के सभी संभावित खिलाड़ियों का प्रदर्शन अगले विश्व कप के लिए तस्वीर साफ कर देगा।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed