फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kolkata knight riders vs royal challengers bangalore eden gardens ipl 2018 live score

IPL 2018: सुनील नरेन ने जड़ी तूफानी फिफ्टी, KKR ने RCB को 4 विकेट से हराया

Mon, 09 Apr 2018 12:12 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
kolkata knight riders vs royal challengers bangalore eden gardens ipl 2018 live score
सुनील नरेन - फोटो : ipl

मैन ऑफ द मैच सुनील नरेन (50 रन और एक विकेट) के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत कोलकाता नाइटराइडर्स ने रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 7 गेंदें शेष रहते 4 विकेट से हराकर आईपीएल 2018 में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। 

विज्ञापन


केकेआर द्वारा पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए। जवाब में केकेआर ने 18.5 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान दिनेश कार्तिक 35* और आर विनय कुमार 6* टीम को जीत दिलाकर डगआउट में लौटे। कोलकाता नाइटराइडर्स अपना अगला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मंगलवार को खेलेगी। 
विज्ञापन


177 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर को क्रिस लिन (5) के रूप में पहला करारा झटका लगा। क्रिस वोक्स की गेंद पर एबी डीविलियर्स ने लिन का शानदार कैच लपका। लिन के विकेट की कमी सुनील नरेन ने केकेआर को नहीं खलने दी। उन्होंने केवल 17 गेंदों में चार चौको और पांच छक्को की मदद से 50 रन जड़े। मगर नरेन इसके बाद कोई रन नहीं बना सके और उमेश यादव की गेंद पर कट एंड बोल्ड होकर डगआउट लौट गए। नरेन ने 19 गेंदों में 50 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद नितीश राणा (34) ने कप्तान दिनेश कार्तिक के साथ चौथे विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी करके मैच रोमांचक बनाया। सुंदर ने राणा को LBW आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 25 गेंदों में दो चौको और इतने ही छक्को की मदद से 34 रन बनाए। क्रिस वोक्स ने फिर रिंकू सिंह (6) को विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के हाथों कैच आउट कराकर केकेआर को पांचवां झटका दिया।

इसके बाद आंद्रे रसेल ने आते ही (15) ताबड़तोड़ पारी खेलना शुरू की। उन्होंने 11 गेंदों में दो चौको और एक छक्के की मदद से 15 रन बनाए व गेंद और रनों के बीच के अंतर को कम कर दिया। वोक्स ने रसेल का कैच डीविलियर्स के हाथों कराकर केकेआर का छठा विकेट गिराया। इसके बाद कार्तिक और कुमार ने केकेआर को जीत दिलाई। विनय कुमार ने विजयी चौका जमाया। आरसीबी की तरफ से क्रिस वोक्स ने तीन जबकि उमेश यादव ने दो विकेट झटके। वॉशिंगटन सुंदर को एक सफलता मिली।

डीविलियर्स ने खेली तूफानी पारी, कोहली उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे

kolkata knight riders vs royal challengers bangalore eden gardens ipl 2018 live score
एबी डीविलियर्स
इससे पहले एबी डीविलियर्स (44) की आक्रामक पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए।  आरसीबी को मैकुलम ने जोरदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने पहले ओवर में 14 रन बटोरे। मगर अगले ओवर में लेग स्पिनर पियूष चावला ने आरसीबी को तगड़ा झटका देते हुए क्विंटन डी कॉक (4) को शॉर्ट थर्ड मैन में विनय कुमार के हाथों कैच आउट करा दिया। 

इसके बाद ब्रेंडन मैकुलम (43) ने कप्तान कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी की। 27 गेंदों में 6 चौको और दो छक्को की मदद से 43 रन बनाने वाले मैकुलम की पारी का अंत सुनील नरेन ने किया। ऑफ स्पिनर ने कीवी बल्लेबाज को क्लीन बोल्ड किया।

यहां से कप्तान विराट कोहली (31) और एबी डीविलियर्स (44) ने तीसरे विकेट के लिए 64 न की साझेदारी की और टीम को 100 रन के पार लगाया। डीविलियर्स बेहद आक्रामक दिखे। उन्होंने 23 गेंदों में एक चौके और पांच छक्को की मदद से 44 रन बनाए। हालांकि, नितीश राणा ने 15वें ओवर में बाजी पलट दी। उन्होंने दूसरी गेंद पर डीविलियर्स को डीप मिडविकेट में मिचेल जॉनसन के हाथों कैच आउट कराया। फिर अगली ही गेंद पर कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया।

जल्द ही सरफराज खान (6) को मिचेल जॉनसन ने सिंह के हाथों कैच आउट करा दिया। मंदीप सिंह ने अंतिम ओवर में जोरदार प्रहार किए, लेकिन विनय कुमार की गेंद पर कुलदीप यादव को कैच थमाकर डगआउट लौट गए। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 18 गेंदों में 4 चौको और दो छक्को की मदद से 37 रन बनाए। कुमार ने ओवर की अंतिम गेंद पर क्रिस वोक्स (5) को रसेल के हाथों कैच आउट कराकर आरसीबी का सातवां विकेट गिराया।

टीमें

कोलकाता नाइट राइडर्स: सुनील नरेन, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, दिनेश कार्तिक (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, पियूष चावला, विनय कुमार, मिचेल जॉनसन और कुलदीप यादव।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: क्विंटन डी कॉक, ब्रेंडन मैकुलम, विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, सरफराज खान, मंदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, क्रिस वोक्स, कुलवंत खेजरोलिया, उमेश यादव और युजवेंद्र चहल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed