फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kolkata knight riders vs mumbai indians live score match 47 ipl 2019 kkr vs mi live scorecard

IPL 2019: हार्दिक की तूफानी पारी बेकार, कोलकाता ने मुंबई को 34 रन से हराया

Mon, 29 Apr 2019 12:47 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Mon, 29 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
kolkata knight riders vs mumbai indians live score match 47 ipl 2019 kkr vs mi live scorecard
रसेल

कोलकाता ने रविवार को मुंबई के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी पर पानी फेर दिया। रविवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए हाई स्कोरिंग मुकाबले में कोलकाता ने आंद्रे रसेल (80*), शुभमन गिल (76) और क्रिस लिन (54) की शानदार पारियों की बदौलत मुंबई को 34 रन से हरा दिया। 

विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 232 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 7 विकेट खोकर 198 रन ही बना सकी और मैच हार गई। मुंबई की तरफ से हार्दिक पांड्या ने 34 गेंदों में 6 चौके और 9 छक्के की मदद से 91 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने महज 17 गेंदों में 7 छक्के और एक चौके की मदद से सबसे तेज अर्धशतक पूरा किया। इस मामले में हार्दिक ने पंत (18 गेंदों में फिफ्टी) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
विज्ञापन


इस जीत के साथ ही कोलकाता की टीम 10 अंको के साथ अंकतालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है, जबकि तीन बार की चैंपियन मुंबई की टीम अंकतालिका में 14 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर काबिज है। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आंद्रे रसेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। रसेल ने 40 गेंदों में 6 चौके और 8 छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 80 रन की धमाकेदार पारी खेली। इसके अलावा रसेल ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट भी झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 9 रन के स्कोर पर मुंबई को क्विंटन डिकॉक (0) के रूप में पहला झटका लगा। सुनील नरेन ने डिकॉक को रसेल के हाथों कैच आउट कराकर डगआउट भेजा। 

इसके कुछ ही देर बाद कोलकाता को हैरी गर्नी ने बड़ी सफलता दिलाई। गर्नी ने मुंबई के कप्तान व सलामी बल्लेबाजी रोहित शर्मा (12) को एलबीडब्ल्यू आउट किया और मेहमान टीम मुंबई को दूसरा झटका दिया। 8.2 ओवर में आंद्रे रसेल ने सूर्यकुमार यादव (26) को विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच आउट कराया।

इसके बाद पोलार्ड ने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन 13.2 ओवर में नरेन ने पोलार्ड को नितीश राणा के हाथों कैच आउट कराया। पोलार्ड और हार्दिक के बीच पांचवें विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी हुई।

पोलार्ड के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए क्रुणाल पांड्या ने अपने भाई हार्दिक के साथ मिलकर मुंबई के स्कोर को 180 के पार पहुंचाया, लेकिन 17.6 ओवर में हैरी गर्नी ने हार्दिक को रसेल के हाथों कैच आउट कराकर मेहमान टीम को छठा झटका दिया। हार्दिक और क्रुणाल के बीच छठे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर पीयूष चावला ने क्रुणाल पांड्या को खुद की गेंद पर कैच लपकते हुए मुंबई को सातवां झटका दिया। 

मुंबई की पारी

kolkata knight riders vs mumbai indians live score match 47 ipl 2019 kkr vs mi live scorecard
शुभमन गिल

इससे पहले कोलकाता ने मुंबई के सामने जीत के लिए 233 रन का लक्ष्य रखा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता को क्रिस लिन और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने धमाकेदारी शुरुआत दिलाई, लेकिन 9.3 ओवर में राहुल चाहर ने क्रिस लिन को एविन लुईस के हाथों कैच आउट कराकर कोलकाता को पहला झटका दिया। लिन ने 29 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। पहले विकेट के गिल और लिन के बीच 96 रन की शानदार साझेदारी हुई।

इसके बाद 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने शुभमन को लुईस के हाथों कैच आउट कराया और कोलकाता को दूसरा झटका दिया। गिल ने 45 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्के की मदद से 76 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं, मुंबई की तरफ से राहुल चाहर और हार्दिक पांड्या ने 1-1 विकेट लिए। 

इससे पहले मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कोलकाता ने अपनी टीम में दो बदलाव किया है। हैरी गर्नी और संदीप वॉरियर को प्लेइंग इलेव में जगह दी है। वॉरियर का यह डेब्यू मैच है। वहीं, मुंबई ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। कप्तान रोहित ने अनूकुल रॉय की जगह बरिंदर शरण को शामिल किया है।  

दोनों टीमें इस प्रकार हैंः

kolkata knight riders vs mumbai indians live score match 47 ipl 2019 kkr vs mi live scorecard
कोलकाता बनाम मुंबई
मुंबई : रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एविन लुईस, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह, बरिंदर शरण।

कोलकाताः क्रिस लिन, सुनील नरेन, रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, हैरी गर्नी, संदीप वॉरियर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed