फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: केकेआर की 59 रन से विशाल जीत, दिल्ली को हराकर प्लेऑफ का दावा मजबूत

Sat, 24 Oct 2020 07:16 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 24 Oct 2020 07:16 PM IST
खास बातें

kolkata knight riders vs delhi capitals Live Score: नितीश राणा के 53 गेंद में 81 रन और सुनील नरेन के 32 गेंदों में 64 रन के बूते कोलकाता नाइटराइडर्स ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 194 रन बनाए। जवाब में दिल्ली 135/9 रन ही बना पाई। कोलकाता की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने महज 20 रन देकर पांच विकेट लिए।

विज्ञापन
KKR vs DC IPL Live Cricket Score Match Scorecard Today News Updates
वरुण चक्रवर्ती - फोटो : ट्विटर @KKRiders

लाइव अपडेट

07:12 PM, 24-Oct-2020

केकेआर का ऑलराउंड प्रदर्शन

नितीश राणा के 53 गेंद में 81 रन और सुनील नरेन के 32 गेंदों में 64 रन के बूते कोलकाता नाइटराइडर्स ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 194 रन बनाए। जवाब में दिल्ली 135/9 रन ही बना पाई। कोलकाता की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने महज 20 रन देकर पांच विकेट लिए।
07:09 PM, 24-Oct-2020

59 रन से जीता KKR

फर्ग्यूसन ने आखिरी ओवर में एक विकेट ले ही लिया। आखिरी ओवर में उन्होंने तुषार देशपांडे को निपटाया। अंतिम छह गेंदों में सिर्फ तीन रन दिए और दिल्ली कैपिटल्स अपने लक्ष्य से 59 रन पिछड़ गई।
 
विज्ञापन
07:06 PM, 24-Oct-2020

आखिरी ओवर में 63 रन चाहिए

दिल्ली शर्मनाक हार की ओर
07:03 PM, 24-Oct-2020

कमिंस ने लिया तीसरा विकेट

कागिसो रबाडा को पांचवीं बॉल पर आउट कर कमिंस ने चार ओवर का स्पैल 17 रन देकर तीन सफलता के साथ खत्म किया। 19 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 132/8 रविचंद्रन अश्विन (12) और तुषार देशपांडे (0)
06:58 PM, 24-Oct-2020

वरुण चक्रवर्ती के शानदार स्पैल का अंत

वरुण दूसरे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बने जिन्होंने टूर्नामेंट में पांच विकेट चटकाए। इससे पहले अंकित राजपूत ने 2018 में हैदराबाद के खिलाफ पंजाब की ओर से खेलते हुए 5/14 लिए थे। 18 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 127/7 रविचंद्रन अश्विन (7) और कागिसो रबाडा (9)
 
06:53 PM, 24-Oct-2020

हार का अंतर कम करना होगा दिल्ली का लक्ष्य

पैट कमिंस की आखिरी बॉल पर अश्विन ने चौका मारा। ओवर से सात रन आए। 17 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 119/7 रविचंद्रन अश्विन (5) और कागिसो रबाडा (3)
विज्ञापन
विज्ञापन
06:47 PM, 24-Oct-2020

वरुण चक्रवर्ती ने एक ही ओवर में दो विकेट लिए

अपने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर मार्कस स्टोइनिस (6) और आउट करने के बाद वरुण ने पांचवीं बॉल पर अक्षर पटेल को क्लीन बोल्ड कर दिया। अब यहां से दिल्ली की जीत असंभव। 16 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 112/7 रविचंद्रन अश्विन (0) और कागिसो रबाडा (1)
 
06:44 PM, 24-Oct-2020

सुनील नरेन के आखिरी ओवर से 11 रन

बल्ले से हिट रहे नरेन गेंदबाजी में बिना विकेट के रह गए। चार ओवर के कोटे में 37 रन दिए। 15 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 110/5 मार्कस स्टोइनिस (6) और अक्षर पटेल (8)
06:40 PM, 24-Oct-2020

हैट्रिक से चूके वरुण चक्रवर्ती

14 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 99/5 मार्कस स्टोइनिस (2) और अक्षर पटेल (1)
06:36 PM, 24-Oct-2020

लगातार दो गेंदों में दो विकेट

कप्तान श्रेयस अय्यर रनगति बढ़ाना चाहते थे। इस ओवर की पहली गेंद पर खुद वरुण चक्रवर्ती ने उनका कैच छोड़ा था, लेकिन इस बार कैरम बॉल पर लॉन्ग ऑन में कमलेश नागरकोटी द्वारा लपकवाया। 38 गेंदों में 47 रन बनाकर श्रेयस चलते बने। हैट्रिक चांस पर वरुण।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed