इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के शुरू होने से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स को करारा झटका लगा है। दो बार की विजेता केकेआर के तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्टजे कंधे में चोट की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज नॉर्टजे के बदले में केकेआर की टीम में किस खिलाड़ी को मौका दिया जा सकता है, इस बात की जानकारी अभी तक नहीं चल पाई है। इससे पहले केकेआर के दो खिलाड़ी चोटिल होने की वजह से बाहर हो चुके हैं।
कौन हैं एनरिच
आईपीएल 2019 की नीलामी में केकेआर ने एनरिच नॉर्टजे को 20 लाख रूपये में खरीदा था। वह अबतक अपने देश के लिए 4 वन-डे मैच खेल चुके हैं, जिसमे उन्होंने 18.75 की अच्छी औसत से 8 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 4.76 का रहा है। 3 मार्च को उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपना वन-डे डेब्यू किया था।
4 of 5
Shivam mavi kamlesh nagarkoti
- फोटो : file photo
बता दें कि इससे पहले केकेआर को कमलेश नागरकोटी और शिवम मावी की रूप में झटका लगा था। केकेआर के दोनों खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर हो गए थे। जिसके बाद टीम ने इन दो खिलाड़ियों के बदले संदीप वॉरियर और स्पिनर केसी करियप्पा को शामिल किया था।
5 of 5
kkr wicket
- फोटो : File photo
बता दें कि 23 मार्च को सीजन का पहला मुकाबला खेला जाएगा। कोलकाता नाइटराइडर्स अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला शाम 4 बजे से खेला जाएगा।