फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kolkata Knight Riders beat Lahore Lions in CLT20

CLT20 में मिनी 'भारत-पाक मैच', किंग खान की टीम जीती

Mon, 22 Sep 2014 03:13 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 22 Sep 2014 03:13 PM IST
विज्ञापन
Kolkata Knight Riders beat Lahore Lions in CLT20
चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 में रविवार को एक तरह से भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थीं, जिसमें भारतीय टीम ने मेहमान टीम को कड़े संघर्ष के बाद रोमांचक मुकाबले में हरा दिया।
विज्ञापन


टूर्नामेंट के सातवें मुकाबले में शाहरुख खान की टीम और आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स और पाक टीम लाहौर लायंस के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें काफी उतार-चढ़ाव दिखा लेकिन बाजी केकेआर ने मार ली।
विज्ञापन


लाहौर लायंस टीम से खेलने आए ज्यादातर खिलाड़ी पाकिस्तान की क्रिकेट टीम से खेलते हैं इस लिहाज से यह मुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान जैसा लग रहा था। मुकाबला भी बेहद रोचक अंदाज में खेला गया। यह मैच केकेआर ने 3 गेंद शेष रहते 4 विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीग के एक अन्य मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम होबार्ट हरिकेंस ने केप कोबराज को 6 विकेट से हरा दिया।

शानदार शुरुआत के बाद लड़खड़ाई पाक टीम

Kolkata Knight Riders beat Lahore Lions in CLT20
हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टे‌डियम में खेले गए मुकाबले से पहले टॉस कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर ने जीता और लाहौर को पहले बल्‍लेबाजी का न्योता दिया।

पहले बल्‍लेबाजी का निमंत्रण मिलने के बाद पाक टीम ने बेहद शानदार शुरुआत करते हुए बिना किसी नुकसान के 7 ओवर के अंदर ही 50 रन जोड़ लिए। लाहौर का पहला विकेट 7वें ओवर की चौथी गेंद पर नसीर जमशेद (10) के रूप में गिरा। इसके बाद कप्तान मोहम्मद हफीज 9 रन बनाकर आउट हो गए।

हालांकि दूसरे छोर पर टिके अहमद शहजाद (59) ने आतिशी पारी जारी रखी और महज 36 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया। उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में 42 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्के लगाए।

शहजाद के अलावा उमर अकमल ने 24 गेंदों में 40 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। हालांकि अन्य बल्‍लेबाज टीम के लिए बड़ा योगदान नहीं कर सके जिस कारण लाहौर 20 ओवर में 7 विकेट पर 151 रन ही बना सका।

फिर से अबूझ पहेली बने सुनील नारायन

Kolkata Knight Riders beat Lahore Lions in CLT20
रहस्यमयी गेंदबाजी के लिए मशहूर हो चुके कैरेबियाई गेंदबाज सुनील नारायन एक बार फिर बेहद कीफायती गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने अपने पिछले मैच में पूर्व चैंपियन चेन्‍नई सुपर किंग्स के खिलाफ बेहद कसी हुई गेंदबाजी की थी। उस मैच में उन्होंने 4 ओवर में एक विकेट पर महज 9 रन दिए थे।

लाहौर के खिलाफ मुकाबले में भी वह बेहद अनुशासित दिखाई दिए। नारायन ने अपनी गेंदबाजी से विपक्षी टीम को जोरदार शुरुआत को फायदा उठाने का मौका नहीं दिया। 4 ओवर के अपने स्पेल में उन्होंने एक मेडन के साथ सिर्फ 9 रन देकर 3 विकेट झटक लिए।

नारायन ने 2 विकेट तो एक ही ओवर में लिए और अपने 3 विकेट में तो 2 बल्‍लेबाजों को खाता खोलने का मौका भी नहीं दिया।

लंबे समय बाद फॉर्म में दिखे गौतम गंभीर

Kolkata Knight Riders beat Lahore Lions in CLT20
चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम ने भी गजब की शुरुआत की। पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैचों में जमकर बल्‍लेबाजी करने वाले गौतम गंभीर ने इस मैच से फॉर्म में वापसी भी की। उन्होंने रॉबिन उथप्पा (46) के साथ पारी का आगाज करते हुए 12.2 ओवर की सौ रनों की साझेदारी कर डाली।

उथप्पा अपने अर्धशतक से 4 रन से चूक गए, लेकिन कप्तान गौतम गंभीर ने 40 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। बेहद शानदार शुरुआत से लग रहा था कि कोलकाता आराम से इस मैच को जीत लेगा, लेकिन उथप्पा के आउट होने के बाद विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया।

अगले 47 रनों के अंदर केकेआर ने अपने 6 विकेट गंवा दिए, जिससे मैच में खासा रोमांच आ गया। चेन्‍नई के खिलाफ मैच में जीत के हीरो रहे आंद्रे रसेल (1) और रेयान टेन डश्चेज (12) भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। लेकिन धीरे-धीरे टीम लक्ष्‍य के करीब भी पहुंच रही थी और उसने 3 गेंद शेष रहते 153 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

टी-20 में लगातार 11वीं जीत

Kolkata Knight Riders beat Lahore Lions in CLT20
चैंपियंस लीग टी-20 में कोलकाता नाइटराइडर्स का शानदार प्रदर्शन जारी है और उसने फटाफट क्रिकेट के इस फॉरमेट में अपनी लगातार 11वीं जीत भी हासिल की है।

टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में शाहरुख खान की सहमालिकत्व वाली टीम ने ग्रुप-ए में चेन्‍नई सुपर किंग्स को हराया था। अपने 2 मैच जीतकर केकेआर 8 अंकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि ग्रुप-बी में पंजाब किंग्स इलेवन टीम भी अपने दोनों मैच जीतकर अपने ग्रुप में सबसे आगे बनी हुई है।

रविवार को कोलकाता और लाहौर के बीच खेले गए मुकाबले से पहले केप कोबराज और होबार्ट हरिकेंस के बीच मैच खेला गया। अफ्रीकी टीम कोबराज ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 184 रन बनाए, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम होबार्ट ने 19 ओवर में 4 विकेट खोकर 186 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed