फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kolkata Knight Riders and Chennai Super kings players wore black armbands during IPL 2026 clash

CSK vs KKR: किस कारण काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे केकेआर-सीएसके के खिलाड़ी? कोलकाता फ्रेंचाइजी ने दी जानकारी

Tue, 14 Apr 2026 09:56 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Sovit Chaturvedi Updated Tue, 14 Apr 2026 09:56 PM IST
सार

केकेआर और सीएसके के खिलाड़ी आईपीएल 2026 के मैच में काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूर्व क्रिकेटर सी डी गोपीनाथ की स्मृति में ऐसा किया।

विज्ञापन
Kolkata Knight Riders and Chennai Super kings players wore black armbands during IPL 2026 clash
सीएसके बनाम केकेआर - फोटो : IPL

विस्तार

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच चेन्नई में आईपीएल 2026 का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे हैं। दरअसल, भारत के पूर्व क्रिकेटर सी डी गोपीनाथ की स्मृति में ये खिलाड़ी बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे हैं। गोपीनाथ का नौ अप्रैल को 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। 
विज्ञापन


गोपीनाथ ने 83 प्रथम श्रेणी मैच खेले थे। इंग्लैंड को हराकर 1952 में पहली बार टेस्ट जीतने वाली भारतीय टीम के आखिरी जीवित सदस्य गोपीनाथ देश के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर थे। केकेआर प्रबंधन ने कहा, केकेआर टीम श्री गोपीनाथ के प्रति सम्मानस्वरूप चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलेगी।
विज्ञापन


सीएसके ने दिया 193 रनों का लक्ष्य
सीएसके ने केकेआर के सामने 193 रनों का लक्ष्य रखा है। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन बनाए। सीएसके के लिए संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए, जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 41 रनों की पारी खेली। आयुष म्हात्रे ने 17 गेंदों पर 38 रनों की तूफानी पारी खेली। एक समय सीएसके 200 के पार स्कोर बनाती नजर आ रही थी, लेकिन केकेआर के गेंदबाजों ने टीम को वापसी कराई। केकेआर के लिए कार्तिक त्यागी ने दो विकेट लिए, जबकि वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय और सुनील नरेन को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed