फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kohli Ganguly Controversy Sourav Ganguly said i like virat attitude but he fights a lot

Kohli Ganguly Controversy: दादा बोले- मुझे विराट का रवैया पसंद, लेकिन वो झगड़ा बहुत करता है

Sat, 18 Dec 2021 08:57 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 18 Dec 2021 08:57 PM IST
सार

सौरव गांगुली ने कहा है कि उन्हें विराट कोहली का रवैया पसंद है, लेकिन वो झगड़ा बहुत करते हैं। दादा का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब विराट और गांगुली के बीच विवाद की बातें चरम पर हैं। 

विज्ञापन

विस्तार

विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाने के बाद भारतीय क्रिकेट काफी विवादों में रहा है। पहले रोहित और विराट के बीच अनबन की खबरें आईं और फिर विराट ने सौरव गांगुली का बयान ही गलत साबित कर दिया। इस बीच सौरव गांगुली ने कहा है कि उन्हें विराट का रवैया पसंद है, लेकिन वो बहुत झगड़ा करते हैं। ऐसे समय में गांगुली के इस बयान को पूरे विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि गांगुली पहले ही साफ कर चुके हैं कि उन्हें इस मामले पर कुछ नहीं कहना है और बोर्ड इससे ठीक तरीके से निपटेगा। 
विज्ञापन


सौरव गांगुली ने विराट के बारे में यह बात गुड़गांव में एक कार्यक्रम के दौरान कही है। एबीपी न्यूज के अनुसार गांगुली से पूछा गया कि उन्हें किस खिलाड़ी का रवैया पसंद है। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें विराट का रवैया पसंद है, लेकिन वो झगड़ा बहुत करते हैं। इसके बाद उनसे तनाव को लेकर भी सवाल किया गया। इस पर दादा का जवाब था कि जिंदगी में कोई तनाव नहीं है, तनाव तो सिर्फ बीवी और गर्लफ्रेंड देते हैं। 
विज्ञापन


क्या है विराट और गांगुली विवाद 
टीम इंडिया के कप्तान विराट ने जब टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ी थी। उसी समय से पूरा विवाद शुरू हुआ। विराट की जगह रोहित को टी-20 टीम की कमान सौंपी गई। हालांकि चयनकर्ता चाहते थे कि टी-20 और वनडे टीम का कप्तान एक ही हो। ऐसे में अफ्रीका दौरे से पहले विराट की जगह रोहित को वनडे का कप्तान बना दिया गया। यहां से पूरा विवाद सामने आ गया और टीम इंडिया में अनबन की बातें होने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कयास लगाए गए कि विराट और रोहित के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। इस बीच गांगुली ने कहा कि विराट से बात करने के बाद ही उनकी जगह रोहित को वनडे कप्तान बनाया गया था और टी-20 की कप्तानी छोड़ने से पहले चयनकर्ताओं ने उन्हें फिर से सोचने के लिए कहा था। इसके बाद विराट ने गांगुली को गलत ठहराते हुए कहा कि कप्तानी छीने जाने से डेढ़ घंटे पहले उन्हें इस बारे में जानकारी मिली थी। अब गांगुली ने इस मामले में कुछ भी कहने से मना कर दिया है। उनके अनुसार अब बोर्ड इस मामले से ठीक तरीके से निपटेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed