फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kohli Climbs Rankings and Ashwin on Top

पाकिस्तान के खिलाड़ी को धकेल कर अश्विन निकले आगे

Tue, 26 Jul 2016 06:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 26 Jul 2016 06:05 PM IST
विज्ञापन
Kohli Climbs Rankings and Ashwin on Top
टीम इंडिया - फोटो : getty
पहला टेस्ट जीतने के बाद टीम इंडिया काफी खुश है। मगर टीम के कप्तान विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन के लिए यह जीत दोहरी खुशियां लेकर आई है। दोनों के शानदार खेल ने ही भारत की जीत पक्की की थी।
विज्ञापन


दोनो के प्रदर्शन का असर दोनों की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी देखने को मिला है। अश्विन ने पाकिस्तान के लेग स्पिनर यासिर शाह को पछाड़ते हुए आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की सूची में पहला स्थान हासिल कर लिया है। 2015 के अंत में भी अश्विन इसी पायदान पर थे।
विज्ञापन


विराट कोहली के पहले दोहरे शतक ने उनकी खासी मदद की है। विराट अब आईसीसी के टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में 12वें पायदान पर पहुंच गए हैं। अगर उनकी फॉर्म जारी रही, तो वो टॉप-10 में शामिल हो जाएंगे। शिखर धवन को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है और वो चार पायदान ऊपर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो जगह नंबर-1 हैं अश्विन

Kohli Climbs Rankings and Ashwin on Top
अश्विन - फोटो : getty
मगर अश्विन का कारनामा कहीं खास है। 83 रन देकर 7 विकेट झटकने वाले अश्विन ने इस टेस्ट की पहली पारी में शतक भी बनाया। अब वो यासिर शाह से आगे निकल गए हैं। शाह ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में 10 विकेट लिए थे। मगर ओल्ड ट्रैफॉर्ड में हुए टेस्ट में शाह सिर्फ एक ही विकेट ले पाए और अब वो जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड और डेल स्टेन के बाद पांचवे पायदान पर फिसल गए हैं।

पेसर उमेश यादव 6 पायदान छलांग लगा कर 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं। एंटिगा टेस्ट में 5 विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी ने भी कमबैक करते हुए खुद को 28वीं रैंक पर काबिज कर लिया है।

बल्लेबाजों की बात करें तो इंग्लिश बल्लेबाजों को खासा फायदा हुआ है। जो रूट दूसरे और एलिस्टर कुक नौंवे स्थान पर पहुंच गए हैं।

इसके अलावा अश्विन आईसीसी की ऑलराउंडरों की लिस्ट में भी टॉप पर बने हुए हैं। उनके हरफनमौला खेल ने उनके और शाकिब अल हसन के बीच का गैप बढ़ा दिया है। अश्विन 427 अंको के साथ शाकिब से 43 अंक आगे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed