फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   know how indian cricketers celebrated New Year 2023

New Year: धोनी ने जीवा तो रोहित ने दोस्तों के साथ मनाया जश्न, देखें क्रिकेटर्स ने कैसे किया नए साल का स्वागत

Sun, 01 Jan 2023 02:24 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 01 Jan 2023 02:24 PM IST
सार

महेंद्र सिंह धोनी ने बेटी जीवा के साथ नए साल का स्वागत किया। वहीं, रोहित शर्मा दोस्तों के साथ पार्टी करते नजर आए। विराट ने भी पत्नी अनुष्का के साथ नए साल का जश्न मनाया। 
 

विज्ञापन
know how indian cricketers celebrated New Year 2023
भारतीय खिलाड़ियों ने परिवार और दोस्तों के साथ नया साल मनाया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नए साल के मौके पर क्रिकेट जगत के खिलाड़ियों ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ जश्न मनाया। किसी ने दोस्तों के साथ पार्टी की तो किसी ने बच्चों के साथ 2023 का स्वागत किया। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी इस बार नए साल के मौके पर कोई मैच नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में टीम इंडिया के खिलाड़ियों के पास भी परिवार और दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाने का मौका था। आइए जानते हैं खेल जगत से जुड़ी बड़ी हस्तियों ने कैसे नए साल का स्वागत किया।
विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी ने बेटी जीवा और पत्नी साक्षी के साथ नए साल का स्वागत किया। धोनी फिलहाल अपने परिवार के साथ दुबई में हैं और नए साल का जश्न मना रहे हैं। साक्षी धोनी ने नए साल के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sakshi Singh (@sakshisingh_r)




विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का के साथ नए साल का जश्न मनाया। अनुष्का ने विराट के साथ फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी।



View this post on Instagram

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)



भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने नए साल का जश्न दोस्तों के साथ मनाया। उन्होंने खुद अपनी फोटो शेयर की, जिसमें वह दोस्तों के साथ पार्टी करते दिख रहे हैं।




सचिन तेंदुलकर ने भी ट्विटर अकाउंट पर अपनी एक वीडियो के साथ फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। सचिन ने ट्वीट किया 'नॉक, नॉक कौन है? यह 2023 है!' सचिन इस वीडियो में हाथ में बल्ला पकड़े दिख रहे हैं और गेंद के साथ खेल रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed