{"_id":"6327f3f8679be02b017a647d","slug":"know-about-lovedeep-singh-punjab-based-pacer-who-troubled-rohit-rahul-and-suryakumar-in-nets","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lovedeep Singh: पंजाब के तेज गेंदबाज ने रोहित, राहुल और सूर्यकुमार के उड़ाए होश, हिटमैन बोले- बहुत बढ़िया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Lovedeep Singh: पंजाब के तेज गेंदबाज ने रोहित, राहुल और सूर्यकुमार के उड़ाए होश, हिटमैन बोले- बहुत बढ़िया
Mon, 19 Sep 2022 02:01 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 19 Sep 2022 02:01 PM IST
सार
Punjab Net Bolwer Lovedeep Singh Cricketer: लवदीप ने नेट्स में रोहित शर्मा, लोकेश राहुल और सूर्यकुमार यादव को खासा परेशान किया। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज से टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी खासे प्रभावित हुए। उन्होंने लवदीप की तारीफ की।
विज्ञापन
विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैच की सीरीज मंगलवार से शुरू हो रही है। इस सीरीज से पहले भारतीय टीम ने नेट्स में जमकर पसीना बहाया। इस दौरान लवदीप सिंह ने खासा प्रभावित किया। उन्होंने भारत के प्रमुख बल्लेबाजों को अभ्यास कराया और उनकी अंदर आती गेंदों पर कप्तान रोहित के अलावा उपकप्तान लोकेश राहुल और सूर्यकुमार यादव भी खासे परेशान हुए। रोहित शर्मा बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज से खासे प्रभावित हुए।
22 साल के लवदीप की गेंद खेलने के बाद रोहित ने उन्हें गेंद वापस करते हुए कहा "बहुत बढ़िया... ये वाला और डालो" कप्तान रोहित को प्रभावित करने के बाद लवदीप के लिए बड़े स्तर पर पहुंचने की दरवाजे खुल गए हैं। उन्हें आईपीएल में मुंबई की टीम में मौका मिल सकता है और अच्छा प्रदर्शन करने पर वह टीम इंडिया में भी जगह बना सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले भारतीय टीम ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के खिलाफ जमकर अभ्यास किया। भारतीय बल्लेबाजों के अभ्यास के लिए कुल आठ गेंदबाज उपलब्ध थे, लेकिन सबसे ज्यादा गेंदबाजी लवदीप ने ही की।
लवदीप के अंदर भले ही ट्रेंट बोल्ट या शाहीन अफरीदी के समाने काबीलियत न हो, लेकिन वह रोहित शर्मा और केएल राहुल जैसे उच्च स्तरीय बल्लेबाजों को परेशान करने में माहिर हैं। उन्होंने अपनी धीमी गेंद पर रोहित को जमकर परेशान किया। लवदीप ने नेट सेशन के बाद कहा, "उन्होंने मुझे बहुत प्रोत्साहित किया। जब मैंने अपनी धीमी गेंद की तो उन्होंने कहा, 'अच्छी गेंदबाजी'।"

भारतीय टीम प्रबंधन ने नेट्स के लिए विशेष रूप से बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों की मांग की थी और लवदीप को क्रिकेट कोच और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के वर्तमान नेट सत्र प्रभारी दिनेश कुमार ने चुना था। दिनेश कुमार ने कहा "वह पंजाब अंडर -23 के लिए खेल चुका है और मुझे पता है कि उसके पास बहुत क्षमता है। हमें लेग स्पिनरों और बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के लिए विशेष अनुरोध मिले थे। हमने दो लेग स्पिनरों का चयन किया लेकिन सिर्फ लवदीप ही बाएं हाथ के तेज गेंदबाज थे।"
बैक-ऑफ-द-हैंड धीमी डिलीवरी से रोहित, राहुल और सूर्यकुमार यादव काफी प्रभावित हुए। इसके अलावा उन्होंने एक लेंथ गेंद पर भारत के कप्तान रोहित को लगभग आउट कर दिया था। रोहित ने इसे गलत समझा और बैक फुट पर खेला। गेंद थोड़ी रुकी और रोहित के बल्ले के निचले हिस्से से टकराकर कवर क्षेत्र की ओर हवा में गई, जहां आम तौर पर एक क्षेत्ररक्षक हर समय एक टी20 में भी तैनात रहता है। लवदीप लंबे समय तक इस गेंद को याद रखेंगे।

इस गेंद को लेकर लवदीप ने कहा "वह पीछे गए और गेंद को धकेलने की कोशिश की, गेंद हवा में ऊपर चली गई।" यह कहते हुए लवदीप की आंखों में उत्साह दिख रहा था। लवदीप ने जिन भारतीय बल्लेबाजों को गेंदबाजी की, उनमें विराट कोहली सबसे सहज दिखे। उनके पैरों की हलचल सही थी और वह हर गेंद को बल्ले के बीचो-बीच से खेल रहे थे। लवदीप ने कहा, "वह एक अलग स्तर पर हैं। मुझे लगा कि मैं उन्हें कभी नहीं हरा सकता।"
लवदीप का लक्ष्य पंजाब की टीम में जगह बनाना है और उन्होंने कहा कि रविवार के अनुभव से उन्हें घरेलू सत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी।
लवदीप का लक्ष्य पंजाब की टीम में जगह बनाना है और उन्होंने कहा कि रविवार के अनुभव से उन्हें घरेलू सत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी।