फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KL Rahuls big jump on ICC T20 ranking, achieves career best second place

बुलंदियों पर केएल राहुल के सितारे, टी-20 में हासिल की करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग

Mon, 03 Feb 2020 02:41 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 03 Feb 2020 02:41 PM IST
सार

  • करियर की सर्वश्रेष्ठ दूसरी रैंकिंग में पहुंचे केएल राहुल
  • रोहित शर्मा की भी टॉप-10 में बल्लेबाजों में एंट्री
  • बुमराह की लंबी छलांग, संयुक्त रूप से 11वें नंबर पर आए
  • न्यूजीलैंड स्पिनर ईश सोढ़ी 13वें नंबर पर आए

विज्ञापन
KL Rahuls big jump on ICC T20 ranking, achieves career best second place
केएल राहुल - फोटो : ट्विटर

विस्तार

भारत-न्यूजीलैंड की टी-20 सीरीज खत्म होते ही आईसीसी रैंकिंग जारी हुई। श्रृंखला में 224 रन बनाकर मैन ऑफ द सीरीज बनने वाले केएल राहुल बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे पायदान पर पहुंच गए।

विज्ञापन


यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग भी है। इससे पहले छठे नंबर पर थे। श्रेयस अय्यर 63वें से 55वें क्रम पर आ गए हैं। मनीष पांडे ने भी 12 रैंकिंग की छलांग लगाई है। अब वह 58वें नंबर पर है। टॉप-10 में तीन भारतीय बल्लेबाज हैं। चार मैच में 105 रन बनाने वाले कप्तान विराट कोहली ने अपना नौवां स्थान बरकरार रखा है।
विज्ञापन


भारतीय गेंदबाजों की भी कहानी कुछ ऐसी ही है। जसप्रीत बुमराह ने 26 रैंकिंग की छलांग लगाकर 11वें पायदान पर जगह बनाई है। युजवेंद्र चहल ने भी 10 पायदान की छलांग लगाते 30वीं रैंकिंग हासिल की। सीरीज में आठ विकेट लेने वाले शार्दुल ठाकुर को जबरदस्त फायदा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


34 रैंकिंग के फायदे के साथ वह 57वीं रैंकिंग पर पहुंचे हैं। 25 स्थान की ऊंचाई के साथ नवदीप सैनी 71वीं रैंकिंग पर आए हैं। रवींद्र जडेजा अब 76वें पायदान पर है। सीरीज में 160 रन बनाने वाले कीवी कप्तान 23वें से 16वें पायदान पर पहुंचे। टिम सिफर्ट 73वें से 34वें, रॉस टेलर 50वें से 39वें क्रम पर आए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed