{"_id":"5e57ede58ebc3ef3d25de9fa","slug":"kl-rahul-retains-second-spot-in-icc-t20i-rankings","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICC ने जारी की टी-20 रैंकिंग, विराट और राहुल अपने-अपने स्थान पर बरकरार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC ने जारी की टी-20 रैंकिंग, विराट और राहुल अपने-अपने स्थान पर बरकरार
Fri, 28 Feb 2020 05:55 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 28 Feb 2020 05:55 AM IST
विज्ञापन
विराट कोहली-केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खत्म हुई टी-20 सीरीज के बाद आईसीसी ने गुरुवार को ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। नई रैंकिंग में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की रैंकिंग में कोई फर्क नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
वह 823 अंकों के साथ राहुल दूसरे स्थान पर तो 673 अंकों के साथ भारतीय कप्तान विराट कोहली दसवें स्थान पर बरकरार हैं। राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में दो अर्धशतकों के साथ कुल 224 रन बनाए थे।
विज्ञापन
वहीं, रैंकिंग में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज बाबर आजम 879 अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई के कप्तान आरोन फिंच 820 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
वहीं, दक्षिण अफ्रीकी कप्तान क्विंटन डीकॉक को नुकसान हुआ है। वह 625 अंकों के साथ 14वं स्थान पर चले गए हैं। अगर गेंदबाजी रैंकिग की बात करें तो अफगानिस्तान के स्टार गेंदबाज राशिद खान 749 अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज एडम जंपा तीसरे स्थान पर आ गए हैं।