{"_id":"64dfa6c59503b901700fb8a7","slug":"kl-rahul-practice-in-nets-can-make-comeback-in-asia-cup-good-news-for-indian-before-wc-2023-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Team India: विश्व कप से पहले भारत के लिए सुखद खबर; राहुल ने एनसीए में किया अभ्यास, एशिया कप में वापसी के संकेत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Team India: विश्व कप से पहले भारत के लिए सुखद खबर; राहुल ने एनसीए में किया अभ्यास, एशिया कप में वापसी के संकेत
Fri, 18 Aug 2023 10:43 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 18 Aug 2023 10:43 PM IST
सार
राहुल और श्रेयस विश्व कप से पहले भारत के लिए बेहद अहम खिलाड़ी हैं। दोनों मध्यक्रम के अहम बल्लेबाज हैं और आईपीएल के दौरान दोनों ने सर्जरी कराई थी। इन दोनों के फिट नहीं होने पर भारतीय मध्यक्रम मुश्किल में रहेगा।
विज्ञापन
केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
केएल राहुल ने शुक्रवार को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में मैच की परिस्थितियों के अनुसार अभ्यास के दौरान काफी देर तक बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए अपनी तत्परता दिखाई जो एशिया कप और वनडे विश्वकप से पहले भारत के लिए मनोबल बढ़ाने वाली खबर है। इसे देखते हुए पूरी संभावना है कि राहुल एशिया कप के लिए श्रीलंका की यात्रा कर सकते हैं, जिसके लिए भारतीय टीम का चयन 21 अगस्त को होगा।
सूत्र ने कहा, राहुल ने एनसीए में मैच की परिस्थितियों के हिसाब से काफी देर तक बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग करके बेहतरीन फिटनेस स्तर दिखाया है। उन्होंने कहा, उन्होंने इस हफ्ते के शुरू से बल्लेबाजी शुरू की थी और अब उन्होंने विकेटकीपिंग भी करना शुरु कर दिया है। राहुल की शीर्ष स्तर के क्रिकेट में वापसी जल्द ही दिखाई दे रही है लेकिन अभी एनसीए में चोट से उबर रहे श्रेयस अय्यर को थोड़ा लंबा इतंजार करना पड़ सकता है। श्रेयस भी एनसीए में मैच की परिस्थितियों के अनुसार अभ्यास कर रहे हैं और मध्यक्रम के इस बल्लेबाज ने फिटनेस में काफी सुधार दिखाया है। हालांकि श्रेयस के संबंध में अंतिम फैसला अगले दो दिन में ही लिया जा सकेगा।