{"_id":"5e4426cc8ebc3ee5ce01b8e9","slug":"kl-rahul-manish-pandey-converse-in-kannada-in-3rd-odi-against-nz","type":"story","status":"publish","title_hn":"NZvIND: मैच के दौरान राहुल और पांडे ने कन्नड़ में कही ये बातें, VIDEO वायरल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZvIND: मैच के दौरान राहुल और पांडे ने कन्नड़ में कही ये बातें, VIDEO वायरल
Wed, 12 Feb 2020 09:54 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 12 Feb 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
राहुल और मनीष
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान कर्नाटक के दो खिलाड़ियों लोकेश राहुल और मनीष पांडे ने बल्लेबाजी करते हुए कन्नड़ में बात की जिससे राज्य के क्रिकेट प्रेमी काफी खुश हैं।
विज्ञापन
माउंट मोनगानुई में खेल के अहम पड़ाव के दौरान मैदान पर लगे माइक के जरिए राहुल और पांडे की बातों का प्रसारण हुआ। भारत यह मैच हार गया। मैच के प्रसारण के दौरान 'बारथीरा' (क्या तुम आओगे), 'ओडी ओडी बा' (आओ दौड़ो), 'बेडा बेडा' (नहीं नहीं) और 'बा बा' (आ जाओ) जैसे शब्द सुनाई दिए जिन्हें सुनकर दुनिया भर के कन्नड़ भाषी काफी खुश होंगे।
विज्ञापन
Duos from Karnataka..KL Rahul and Manish Pandey,Their conversation in Kannada while running between the Wicket 'ಬೇಡ ಬೇಡ ಮಗ' & "ಓಡು ಓಡು ಮಗ".for a quick single ' ಬಾ ಬಾ ಮಗ'💙 Lovely🥰💞 It's nice to Hear👌#INDvsNZ🏏#Kannada#Rahul#Manish#Karnataka pic.twitter.com/teSYiL05d7
विज्ञापन विज्ञापन— Santhosh B N ಮೀಕು (@SanthoshkumarBN) February 12, 2020
राहुल ने 112 जबकि पांडे ने 42 रन की पारी खेली। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 107 रन जोड़े जिससे भारत सात विकेट पर 296 रन बनाने में सफल रहा। पांडे ने अपनी स्कूल शिक्षा बेंगलुरू में हासिल की जबकि राहुल का परिवार राज्य के तुमाकुरु का रहने वाला है।
राहुल ने बाद में अपनी उच्च शिक्षा यहां जैन विश्वविद्यालय से प्राप्त की। न्यूजीलैंड ने तीसरे वनडे में भारत को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 3-0 से क्लीनस्वीप किया।