फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन करेगा ओपनिंग: कप्तान कोहली के एक फैसले से खत्म हो सकता है राहुल का करियर

Mon, 22 Mar 2021 12:32 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 22 Mar 2021 12:32 PM IST
विज्ञापन
Kl rahul career uncertainty after virat kohli statement on opening position
केएल राहुल का खराब फॉर्म - फोटो : ट्विटर

भारत के उपकप्तान रोहित शर्मा को लगता है कि आगामी टी-20 विश्व कप के लिए अभी से टीम का बल्लेबाजी क्रम तय करना जल्दबाजी होगा तथा कप्तान विराट कोहली का इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उनके साथ पारी का आगाज करना केवल रणनीतिक कदम था। रोहित के संवाददाताओं से बात करने से पहले कोहली ने कहा कि वह आगामी आईपीएल में भी पारी की शुरुआत करेंगे और इस साल के आखिर में भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप में भी शीर्ष क्रम में खेलना चाहेंगे।

Kl rahul career uncertainty after virat kohli statement on opening position
केएल राहुल - फोटो : ट्विटर

वैसे राहुल का मौजूदा फॉर्म भी उनके साथ नहीं है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कुर्सी गर्म करने के बाद उन्हें कई माह बाद टी-20 सीरीज से मैदान में उतरने का मौका मिला। श्रृंखला के शुरुआती चार मुकाबलों में वह बुरी तरह फेल रहे। दो शून्य, 1 और 14 रन के स्कोर के साथ वह टीम पर बोझ साबित हो रहे थे। क्रिकेट पंडित भी कर्नाटक के इस बल्लेबाज को टीम से बाहर करने की बात करने लगे थे। हालांकि इस खिलाड़ी को विराट कोहली का खास माना जाता है।

Kl rahul career uncertainty after virat kohli statement on opening position
फाइल फोटो

रोहित ने शनिवार को पांच मैचों की श्रृंखला समाप्त होने के बाद कहा, 'टी-20 विश्व कप में अभी काफी समय है, तब हमारी बल्लेबाजी कैसी होगी इस पर बात करना अभी जल्दबाजी होगी। हमें बैठकर तय करना होगा कि टीम के लिये सबसे अनुकूल क्या रहेगा। कोहली से पारी की शुरुआत करवाना एक रणनीतिक कदम था क्योंकि हम अतिरिक्त गेंदबाज टीम में रखना चाहते थे और एक बल्लेबाज को बाहर करना चाहते थे और दुर्भाग्य से केएल राहुल को बाहर बैठना पड़ा जो मुश्किल फैसला था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kl rahul career uncertainty after virat kohli statement on opening position
केएल राहुल - फोटो : ट्विटर @BCCI

राहुल के भविष्य पर रोहित ने कहा, 'वह सीमित ओवरों विशेषकर इस प्रारूप में हमारा प्रमुख खिलाड़ी है। वर्तमान फार्म को देखते हुए टीम प्रबंधन ने सर्वश्रेष्ठ एकादश के साथ उतरने का फैसला किया। इसका मतलब यह नहीं है कि भविष्य में राहुल के नाम पर विचार नहीं किया जाएगा। यह केवल एक मैच के लिए था। जब विश्व कप करीब होगा तो चीजें बदल सकती है।'

विज्ञापन
Kl rahul career uncertainty after virat kohli statement on opening position
रोहित शर्मा - फोटो : twitter@BCCI

श्रृंखला से पहले कोहली ने कहा कि रोहित और राहुल उनकी पहली पसंद की सलामी जोड़ी है। रोहित ने कहा, 'हम राहुल की क्षमता और शीर्ष क्रम में उसके योगदान को समझते हैं। इसलिए मैं यह नहीं कहूंगा कि यह विश्व कप के लिए पसंदीदा बल्लेबाजी क्रम है। अभी काफी समय बचा है। इस बीच आईपीएल होगा और मैं सुन रहा हूं कि विश्व कप से पहले कुछ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed