फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KL Rahul being the firstindian batsman to be dismissed hit wicket in T20I history

VIDEO: केएल राहुल के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज, टी20 के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज

Tue, 13 Mar 2018 10:43 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Mar 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
KL Rahul being the firstindian batsman to be dismissed hit wicket in T20I history
केएल राहुल

श्रीलंका के खिलाफ सोमवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए निदाहास टी-20 ट्रॉफी के चौथे मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल ने ऐसा कारनामा किया, जिसे टी-20 के इतिहास में भारतीय टीम की तरफ से अब तक किसी बल्लेबाजों ने नहीं किया। इसके साथ ही उनके नाम एक अनचाहा शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।  

विज्ञापन


दरअसल हुआ यूं कि शुरुआती तीन बल्लेबाजों के आउट होने के बाद पूरा दारोमदार केएल राहुल के कंधे पर आ गया था। खेल का 10वां ओवर चल रहा था। श्रीलंका की तरफ से जीवन मेंडिस गेंदबाजी कर रहे थे। केएल राहुल स्टंप से सटकर खेल रहे थे। इस बीच मेंडिस की गेंद पर शॉट लगाने की जगह केएल राहुल खुद स्टंप से टच हो गए। उन्होंने 17 बॉल में 18 रन बनाए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि टीम इंडिया की ओर से टी-20 के इतिहास में केएल राहुल हिट विकेट होने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इनसे पहले कोई भी भारतीय खिलाड़ी हिट विकेट नहीं हुआ था। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अब तक सिर्फ 3 खिलाड़ी ही हिट विकेट हुए हैं। टेस्ट क्रिकेट में लाला अमरनाथ 1949 में हिट विकेट हुए थे। तब से अब तक टेस्ट क्रिकेट में कोई भी भारतीय खिलाड़ी हिट विकेट नहीं हुआ। उसके 46 साल बाद नयन मोंगियाक एक वन-डे मैच के दौरन हिट विकेट हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

KL Rahul being the firstindian batsman to be dismissed hit wicket in T20I history
केएल राहुल - फोटो : BCCI

इससे पहले के मैचों में टीम इंडिया में केएल राहुल को खेलने का मौका नहीं मिला था। जिस पर आलोचक चयनकर्ताओं पर सवाल उठा रहे थे। सोमवार को केएल राहुल को मौका मिला भी तो वे खुद को साबित नहीं कर पाए। हालांकि केएल राहुल टी-20 फार्मेट के सफल बल्लेबाजों में शुमार हैं। वह टी-20 मैचों में कप्तान विराट कोहली से भी ज्यादा रन औसत रखने वाले बल्लेबाज हैं। केएल राहुल का टी-20 में रन औसत 50.89 और विराट कोहली का रन औसत 50.85 है। 

बता दें कि टीम इंडिया ने निदाहास ट्रॉफी ट्राई टी-20 सीरीज के चौथे मैच में बारिश ने खलल डाला, जिसके चलते टॉस डेढ़ घंटे की देरी से शुरू हुआ। जिसके बाद मैच 19 ओवर्स का कर दिया गया था। इस मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को छह विकेटों से हरा  दिया। इस सीरीज में टीम इंडिया की यह लगातार दूसरी जीत रही।

देखें वीडियोः-


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed