फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KL Rahul becomes second Indian opener to score century in the first day of a tour outside Asia

IND vs SA: एशिया के बाहर टेस्ट के पहले दिन शतक लगाने वाले दूसरे ओपनर बने राहुल, सामने आया अजब संयोग

Mon, 27 Dec 2021 03:19 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 27 Dec 2021 03:19 PM IST
सार

लोकेश राहुल दूसरे भारतीय ओपनर हैं, जिन्होंने एशिया के बाहर जाकर टेस्ट मैच के पहले दिन शतक लगाया है। उनसे पहले मुरली विजय ने इंग्लैंड में यह कारनामा किया था। खास बात यह है कि दोनों बल्लेबाजों ने पहले नाबाद 122 रन बनाए थे।

विज्ञापन
KL Rahul becomes second Indian opener to score century in the first day of a tour outside Asia
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में भारत के ओपनिंग बल्लेबाज लोकेश राहुल ने बेहतरीन शतक लगाया है। राहुल ने मैच के पहले दिन नाबाद 122 रन बनाए हैं। वो भारत के दूसरे सलामी बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एशिया के बाहर जाकर टेस्ट मैच के पहले दिन शतक लगाया है। उनसे पहले मुरली विजय ने 2014 इंग्लैंड में यह कारनामा किया था। विजय ने ट्रेंट बिज के मैदान पर पहले दिन नाबाद 122 रन बनाए थे। अजब संयोग यह है कि राहुल ने अफ्रीका के खिलाफ पहले दिन नाबाद 122 रन ही बनाए हैं। हालांकि विजय इस पारी में 146 रन बनाकर आउट हो गए थे। भारत चाहेगा कि राहुल इससे बड़ी पारी खेलें और अपनी टीम को और भी बेहतर स्थिति में ले जाएं। 
विज्ञापन


राहुल ने अपनी इस शतकीय पारी में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। उनके शतक की बदौलत भारत ने पहले दिन तीन विकेट खोकर 272 रन बनाए हैं। इस मैच में भारत बहुत ही अच्छी स्थिति में बना हुआ है और पहली बार सेंचुरियन के मैदान में अफ्रीकी टीम को हरा सकता है। 
विज्ञापन


अफ्रीका में 15 साल बाद भारतीय ओपनर का शतक
दक्षिण अफ्रीका में 15 साल बाद किसी भारतीय ओपनर ने शतक लगाया है। इससे पहले वसीम जाफर ने 2007 में केपटाउन के मैदान में 116 रन की पारी खेली थी। इस पारी में शतक लगाने के साथ ही राहुल 10वें भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं, जिन्होंने अफ्रीकी धरती में शतक लगाया है। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, प्रवीण आमरे, मोहम्मद अजहरुद्दीन, राहुल द्रविड़, वसीम जाफर, कपिल देव, चेतेश्वर पुजारा और वीरेन्द्र सहवाग का नाम शामिल है। हालांकि सचिन ने यहां पांच और विराट ने दो शतक लगाए हैं। इनके अलावा बाकी सभी बल्लेबाज सिर्फ एक बार ही शतकीय पारी खेल पाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन की राह पर राहुल
लोकेश राहुल ने अब तक जिन टीमों के खिलाफ मैच खेला है, उसके खिलाफ कम से कम एक शतक जरूर लगाया है। इस मामले में राहुल सचिन तेंदुलकर की राह पर चल रहे हैं। सचिन ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने सभी टीमों के खिलाफ शतक लगाया है और वो 100 शतक लगाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed