फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KKR vs SRH IPL 2024 Final Live Streaming Telecast Channel: Where How to Watch Today IPL Match Online

KKR vs SRH Live Streaming: सनराइजर्स हैदराबाद के सामने कोलकाता की मुश्किल चुनौती, जानें कब और कहां देखें मैच

Sun, 26 May 2024 09:55 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 26 May 2024 09:55 AM IST
सार

Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad (KKR vs SRH) IPL Live Streaming, Telecast: कोलकाता के पास सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती जैसे अनुभवी स्पिनर मौजूद हैं जो हैदराबाद के बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। वहीं, हैदराबाद के पास भी शाहबाज अहमद और अभिषेक शर्मा है जिन्होंने क्वालिफायर-2 में राजस्थान के खिलाफ जीत में अहम योगदान दिया था।

विज्ञापन
KKR vs SRH IPL 2024 Final Live Streaming Telecast Channel: Where How to Watch Today IPL Match Online
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद लाइव प्रसारण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2024 सीजन को दो फाइनलिस्ट मिल गए हैं और आज कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होना है। दोनों ही टीमों ने इस सीजन बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है और अपने प्रभावी प्रदर्शन के दम पर कोलकाता और हैदराबाद तालिका में शीर्ष दो पर रही थी। भले ही क्वालिफायर-1 में दोनों टीमों के बीच एकतरफा मुकाबला देखने मिला था जहां कोलकाता ने हैदराबाद को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया था, लेकिन इस मैच को इस सीजन की बैटिंग की दो पावरहाउस टीमों के बीच मुकाबला कहना गलत नहीं होगा। 
विज्ञापन

चेन्नई में खेला जाएगा फाइनल मुकाबला
केकेआर और हैदराबाद के बीच फाइनल मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर खेला जाएगा। हैदराबाद की टीम ने शुक्रवार को इसी मैदान पर क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था। कोलकाता की टीम भी पहले से ही यहां मौजूद है, ऐसे में दोनों टीमें यहां की परिस्थिति को बखूबी जानते हैं। चेन्नई की पिच आमतौर पर धीमी रहती है जहां बल्लेबाजों के लिए तेजी से रन बनाना आसान नहीं होता है। ऐसा ही कुछ क्वालिफायर-2 के दौरान भी देखने मिला था जहां हैदराबाद ने खराब शुरुआत के बाद राजस्थान के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा और इसे सफलतापूर्वक हासिल किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पिनरों को मिल सकती है मदद
चेन्नई में स्पिनरों को मदद मिल सकती है। कोलकाता के पास सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती जैसे अनुभवी स्पिनर मौजूद हैं जो हैदराबाद के बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। वहीं, हैदराबाद के पास भी शाहबाज अहमद और अभिषेक शर्मा है जिन्होंने क्वालिफायर-2 में राजस्थान के खिलाफ जीत में अहम योगदान दिया था। राजस्थान के खिलाफ गेंद काफी स्पिन कर रही थी जिससे बल्लेबाज बड़े शॉट नहीं खेल पा रहे थे। 
विज्ञापन

आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के फाइनल मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी... 

कब है कोलकाता और हैदराबाद के बीच फाइनल मुकाबला?
कोलकाता और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला 26 मई यानी रविवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा कोलकाता और हैदराबाद के बीच फाइनल मैच?
कोलकाता और हैदराबाद के बीच फाइनल मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम यानी चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। 

कब शुरू होगा कोलकाता और हैदराबाद के बीच मैच?
कोलकाता और हैदराबाद के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम सात बजे होगा। 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का पहला मुकाबला देख सकते हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है...

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, नीतीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अब्दुल समद, सनवीर सिंह, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, विजयकांत व्यासकांत, टी नटराजन, उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, जयदेव उनादकट, मयंक अग्रवाल, एडेन मार्करम, अनमोलप्रीत सिंह, उपेन्द्र यादव, मयंक मार्कंडेय, जे सुब्रमण्यन, फजलहक फारूकी, मार्को यानसेन, आकाश महाराज सिंह।

कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, मनीष पांडे, नीतीश राणा, श्रीकर भरत, शेरफेन रदरफोर्ड, दुष्मंथा चमीरा, अंगकृष रघुवंशी, साकिब हुसैन, सुयश शर्मा, अल्लाह गजनफर, चेतन सकारिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed