फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kkr vs rcb fantasy 11 ipl 2021 kolkata knight riders vs royal challengers bangalore Allrounder and Royal Challengers Banglore Batsman Can Give More Points

KKR vs RCB Fantasy 11: बैंगलोर के टॉप पांच बल्लेबाज और कोलकाता के ऑलराउंडर्स दिला सकते हैं ज्यादा पॉइंट, यह मिस्ट्री स्पिनर भी महत्वपूर्ण

Mon, 20 Sep 2021 08:39 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 20 Sep 2021 08:39 AM IST
सार

नोटः सुझाव हालिया रिकॉर्ड और संभावनाओं के आधार पर दिए गए हैं। मैच में ये आकलन सही भी हो सकते हैं और गलत भी। टीम चुनते वक्त फैंटेसी लीग से जुड़े जोखिमों का ध्यान जरूर रखें।

विज्ञापन
kkr vs rcb fantasy 11 ipl 2021 kolkata knight riders vs royal challengers bangalore Allrounder and Royal Challengers Banglore Batsman Can Give More Points
आईपीएल 2021 में कोलकाता vs बैंगलोर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। दोनों टीमों में धाकड़ खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है। हालांकि, बैंगलोर की बल्लेबाजी कोलकाता की तुलना में बेहतर है। ऐसे में आरसीबी के बल्लेबाज फैंटेसी-11 में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस हाई वोल्टेज मैच में फैंटेसी-11 के लिहाज से कौन-कौन से खिलाड़ी अहम हो सकते हैं।
विज्ञापन




 

विकेटकीपर

बैंगलोर के विकेटकीपर बल्लेबाज एबी डिविलियर्स पहले फेज में बेहतरीन फॉर्म में थे। दूसरे फेज में टीम को जॉइन करने से पहले भी उन्होंने शतक लगाया था। पहले फेज में कोलकाता के खिलाफ उन्होंने नाबाद 76 रन की मैच जिताने वाली पारी खेली थी। वे अच्छे पॉइंट्स दिला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बल्लेबाज

फैंटेसी टीम में पांच बल्लेबाजों को रखा जा सकता है। इनमें बैंगलोर के विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और ग्लेन मैक्सवेल को रख सकते हैं। तीनों ही पहले फेज में बेहतरीन फॉर्म में थे। कोलकाता की ओर से शुभमन गिल को रख सकते हैं। वहीं, राहुल त्रिपाठी और नीतीश राणा में से किसी एक को रखा जा सकता है।
विज्ञापन

ऑलराउंडर्स

ऑलराउंडर्स की श्रेणी में कोलकाता का पलड़ा भारी है। बैंगलोर से वानिंदु हसारंगा अगर खेलते हैं, तो उन्हें रखना फायदेमंद हो सकता है। वे सधी हुई गेंदबाजी के साथ-साथ विस्फोटक बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। वहीं, कोलकाता से सुनील नरेन और आंद्रे रसेल में से किसी एक को रखा जा सकता है। 
 

गेंदबाज

हर्षल पटेल फिलहाल लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने पहले फेज में लगभग हर मैच में विकेट लिए। वहीं, वरुण चक्रवर्ती और युजवेंद्र चहल में से किसी एक स्पिनर को चुना जा सकता है। प्रसिद्ध कृष्णा, टिम साउदी और काइल जेमिसन में से कोई एक तेज गेंदबाज भी महत्वपूर्ण अंक दिला सकता है। 
 

कप्तान और उपकप्तान

दोनों टीमों के टॉप ऑर्डर के किसी बल्लेबाज को कप्तान बनाया जा सकता है। वहीं, किसी ऑलराउंडर को अपनी फैंटेसी-11 का उपकप्तान बना सकते हैं।
  • विकेटकीपर: एबी डिविलियर्स
  • बल्लेबाज: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, ग्लेन मैक्सवेल, शुभमन गिल और नीतीश राणा/राहुल त्रिपाठी
  • ऑलराउंडर: वानिंदु हसारंगा, सुनील नरेन/आंद्रे रसेल
  • गेंदबाज: हर्षल पटेल, वरुण चक्रवर्ती/युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा/काइल जेमिसन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed