फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KKR vs PBKS Match Preview and and other Detail know both teams Record

KKR vs PBKS: पंजाब के खिलाफ 20वीं जीत के इरादे से उतरेगा कोलकाता, क्या रिकॉर्ड सुधार पाएगी मयंक की टीम

Fri, 01 Apr 2022 08:58 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 01 Apr 2022 08:58 AM IST
सार

पंजाब किंग्स का दूसरा मुकाबला कोलकाता के साथ है। पहले मैच में बैंगलोर को हराने वाली पंजाब के हौसले बुलंद हैं, जबकि कोलकाता को पिछले मैच में बैंगलोर के खिलाफ ही हार का सामना करना पड़ा है। 
 

विज्ञापन
KKR vs PBKS Match Preview and and other Detail know both teams Record
पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 का आठवां मैच श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स और मयंक अग्रवाल की पंजाब किंग्स के बीच आज खेला जाएगा। यह पंजाब का दूसरा मैच होगा। पहले मैच में मयंक की अगुआई वाली टीम ने बैंगलोर को मात दी थी। इस मैच में पंजाब किंग्स ने 200 से ज्यादा रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया था। वहीं कोलकाता ने अपने पहले मैच में आसानी से चेन्नई सुपरकिंग्स को हराया था, लेकिन दूसरे मैच में उसे बैंगलोर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में कोलकाता को इस मैच में सावधान रहने की जरूरत होगी। 
विज्ञापन


अब कोलकाता का रिकॉर्ड पंजाब के किंग्स के खिलाफ शानदार रहा है। दोनों टीमों के बीच कुल 29 मैच हुए हैं। इनमें से 19 कोलकाता और 10 पंजाब के नाम रहे हैं। कोलकाता की टीम पंजाब के खिलाफ तीन में से हर दूसरे मैच में जीत हासिल करती है, लेकिन इस बार कोलकाता के लिए पंजाब को हराना आसान नहीं होगा। 
विज्ञापन

ब्रेबॉर्न में पंजाब सुपरहिट कोलकाता फ्लॉप
ब्रेबॉर्न की जिस पिच पर पंजाब के बल्लेबाजों ने 200 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल कर लिया था। इसी पिच पर कोलकाता की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। खास बात यह थी कि दोनों टीमों ने आरसीबी के खिलाफ ही अपने मैच खेले थे और दोनों टीमों को उन्हीं गेंदबाजों का सामना करना पड़ा था। हालांकि, जिस पिच पर पंजाब के गेंदबाजों ने 200 रन लुटा दिए थे। उसी पिच पर कोलकाता ने आरसीबी को 130 रन बनाना भी मुश्किल कर दिया था। ऐसे में पंजाब के बल्लेबाजों को भी सावधान रहने की जरूरत होगी। 

कोलकाता की टीम में बदलाव की संभावना कम
आरसीबी के खिलाफ भले ही कोलकाता को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन टीम में बदलाव की संभावना कम है। चेन्नई के खिलाफ मैच में रहाणे और अय्यर ने अच्छी शुरुआत की थी। इस बार भी दोनों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। टीम का मध्यक्रम अब तक लय में नहीं दिखा है। अय्यर उम्मीद करेंगे कि जल्द ही नीतीश राणा और सैम बिलिंग्स जैसे खिलाड़ी लय में लौटें। आंद्रे रसेल ने आरसीबी के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी की थी, लेकिन फील्डिंग के दौरान वो चोटिल हुए थे। अगर उनकी चोट गंभीर होती है तो अय्यर टीम में बदलाव करने पर मजबूर होंगे। 
विज्ञापन

कोलकाता के गेंदबाज लय में
कोलकाता की स्पिन गेंदबाजी मजबूत है, लेकिन पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में उनकी तेज गेंदबाजी थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। उमेश यादव बेहतरीन लय में हैं और बेंगलोर के खिलाफ टिम साउदी ने भी कमाल का प्रदर्शन किया था। श्रेयस को अपने गेंदबाजों से इस मैच में भी ज्यादा उम्मीदें होंगी, क्योंकि उनके बल्लेबाज अब तक लय में नहीं दिखे हैं।

पंजाब की बल्लेबाजी सुपरहिट
पंजाब की टीम ने इस टूर्नामेंट में अब तक एक ही मैच खेला है, लेकिन टीम के बल्लेबाजों ने 200 से ज्यादा के लक्ष्य का सफलता पूर्वक पीछा किया था। खास बात यह थी कि टीम के सभी बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। दूसरे मैच में भी पंजाब के बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। हालांकि, टीम के गेंदबाज पहले मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे। अर्शदीप ने अच्छी गेंदबाजी की थी, लेकिन टीम को रबाडा की कमी खली है। दूसरे मैच में उनके आने से पंजाब की टीम और मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed