फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MI vs RCB: 'Take it easy please...don't injure him again, Mumbai fans scared when Pollard picked up Bumrah IPL

MI vs RCB: 'आराम से प्लीज...फिर से चोटिल मत कर देना', पोलार्ड ने बुमराह को गोद में उठाया तो मुंबई के फैंस डरे

Mon, 07 Apr 2025 04:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 07 Apr 2025 04:44 PM IST
सार

प्रैक्टिस सेशन के दौरान बुमराह का जोरदारा स्वागत किया गया। मुंबई के गेंदबाजी कोच पोलार्ड ने इस दौरान बुमराह को गोद में उठा लिया। इससे फैंस डर गए। देखें वीडियो...

विज्ञापन
MI vs RCB: 'Take it easy please...don't injure him again, Mumbai fans scared when Pollard picked up Bumrah IPL
बुमराह का स्वागत - फोटो : Instagram @iplt20

विस्तार

मुंबई इंडियंस की टीम के लिए आईपीएल 2025 अब तक कुछ खास नहीं रहा है। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। एमआई ने अब तक चार में से तीन मैच गंवाए हैं और अंक तालिका में आठवें स्थान पर मौजूद है। हालांकि, सोमवार को उनका सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से अपने घरेलू मैदान पर है और हार्दिक पांड्या की टीम चाहेगी कि चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ जबरदस्त वापसी की जाए। मुंबई की टीम में स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी वापसी हो चुकी है और वह आज का मैच खेलते दिखेंगे। हालांकि, प्रैक्टिस सेशन के दौरान एक ऐसी घटना घटी जिसने मुंबई के फैंस को डरा कर रख दिया था। सोशल मीडिया पर इसको लेकर खूब मीम्स भी शेयर हो रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, प्रैक्टिस सेशन के दौरान बुमराह का जोरदारा स्वागत किया गया। मुंबई के गेंदबाजी कोच पोलार्ड ने इस दौरान बुमराह को गोद में उठा लिया। इससे फैंस डर गए और वह सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बुमराह ने प्रैक्टिस सेशन में भी हिस्सा लिया और सभी खिलाड़ियों से मिले-जुले। उन्होंने रोहित शर्मा से बात की। साथ ही कप्तान हार्दिक पांड्या को गले भी लगाया। साथी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के साथ भी वह बातचीत करते दिखे। बुमराह ने यॉर्कर की भी प्रैक्टिस की और आरसीबी को उन्हें हल्के में न लेने की चेतावनी दी। वह मुख्य कोच महेला जयवर्धने के साथ गंभीर चर्चा करते भी नजर आए।

View this post on Instagram

A post shared by IPL (@iplt20)


विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई और बेंगलुरु की टीमें अब तक 33 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इस दौरान बेंगलुरु ने 14 और मुंबई ने 19 मैच जीते हैं। दोनों के बीच पिछला मुकाबला अप्रैल 2024 में खेला गया था, जिसे मुंबई ने सात विकेट से अपने नाम किया था। वानखेड़े में दोनों टीमें 11 बार भिड़ चुकी हैं। इस दौरान मुंबई ने आठ मैच जीते हैं, जबकि बेंगलुरु को दो मैचों में जीत मिली है। बुमराह की वापसी से मुंबई की टीम और मजबूत हो चुकी है। उनकी वापसी के बाद यह टीम जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed