फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: Glenn Philips got injured, but leaving him Shubman Gill was seen joking with Ishan Kishan, Trolls

IPL 2025: टीम का सर्वश्रेष्ठ फील्डर हुआ चोटिल, लेकिन उसे छोड़ ईशान किशन के साथ मजाक करते दिखे शुभमन, हुए ट्रोल

Mon, 07 Apr 2025 03:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 07 Apr 2025 03:42 PM IST
सार

इस मामले को एक एक्स हैंडल द्वारा उठाया गया। कई अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने टिप्पणी की कि इस तरह की हरकत करना दोनों के लिए असंवेदनशील है।

विज्ञापन
IPL 2025: Glenn Philips got injured, but leaving him  Shubman Gill was seen joking with Ishan Kishan, Trolls
फिलिप्स चोटिल हुए, गिल और ईशान मजाक करते हुए - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने रविवार को 43 गेंद में नाबाद 61 रन की पारी खेल अपनी टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सात विकेट से जीत दिलाई। हालांकि, मैच का एक वाकया सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है और इस वजह से गिल ट्रोल हो गए हैं। उनके साथ सोशल मीडिया यूजर्स ने ईशान किशन को भी ट्रोल किया है। दरअसल, हैदराबाद की पारी के दौरान गुजरात के सर्वश्रेष्ठ फील्डर ग्लेन फिलिप्स चोटिल हो गए थे, लेकिन गिल उन्हें देखने की बजाय ईशान किशन के साथ हंसी-मजाक करते दिखे।
विज्ञापन

यह घटना हैदराबाद की पारी के दौरान छठे ओवर की है। तब ईशान ईशान बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने पॉइंट पर शॉट खेला और एक रन लिया। इसी कड़ी में जीटी के ग्लेन फिलिप्स थ्रो का प्रयास करते हुए जमीन पर गिर गए और उन्हें चोट लगी। फिजियो तुरंत उनके पास पहुंचे क्योंकि वह दर्द से कराहते हुए दिख रहे थे। तभी कैमरा गिल की ओर मुड़ा और वह किशन से बात करते हुए हंस रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले को एक एक्स हैंडल द्वारा उठाया गया। कई अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने टिप्पणी की कि इस तरह की हरकत करना दोनों के लिए असंवेदनशील है। हालांकि, बाद में जब गिल को एहसास हुआ कि फिलिप्स को ज्यादा चोट लगी है तो वह उनके पास पहुंचे। सोशल मीडिया यूजर्स ने यह भी कहा कि हो सकता है गिल को फिलिप्स की चोट की गंभीरता के बारे में पूरी जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो गुजरात के गेंदबाजों ने पहले बल्लेबाजी कर रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 20 ओवर में आठ विकेट पर 152 रन ही बनाने दिया। सिराज ने चार विकेट झटके। इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर ने दो-दो विकेट लिए। हैदराबाद की ओर से नीतीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए, जबकि हेनरिक क्लासेन ने 27 रन की पारी खेली। कप्तान कमिंस ने नौ गेंद में नाबाद 22 रन बनाए।

जवाब में कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 61 रन) के अर्धशतक और वाशिंगटन सुंदर (49 रन) के साथ उनकी तीसरे विकेट के लिए 56 गेंद में 90 रन की साझेदारी की बदौलत गुजरात ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की। गिल और शेरफाने रदरफोर्ड (नाबाद 35 रन, 16 गेंद, छह चौके, एक छक्का) के बीच चौथे विकेट के लिए 21 गेंद में 47 रन की अटूट साझेदारी हुई। गुजरात ने 16.4 ओवर में तीन विकेट पर 153 रन बनाकर जीत हासिल की। यह सनराइजर्स हैदराबाद की लगातार चौथी हार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed