{"_id":"5d2c00198ebc3e6c9f0f72cf","slug":"kkr-removed-jacques-kallis-as-head-coach-after-poor-performance-by-team-in-ipl-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैक कैलिस पर गिरी गाज, IPL 2019 में टॉप-4 में नहीं पहुंच पाई थी कोलकाता नाइटराइडर्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जैक कैलिस पर गिरी गाज, IPL 2019 में टॉप-4 में नहीं पहुंच पाई थी कोलकाता नाइटराइडर्स
Mon, 15 Jul 2019 09:54 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 15 Jul 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
जैक कैलिस
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन प्रीमियर लीग में दो बार के चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स ने इस साल के टूर्नामेंट में लचर प्रदर्शन के कारण रविवार को अपने मुख्य कोच जैक कैलिस और सहायक कोच साइमन कैटिच को उनके पदों से हटा दिया। टीम ने हालांकि कप्तान दिनेश कार्तिक के भविष्य को लेकर फैसला नहीं किया है जो कि भारतीय विश्व कप टीम का हिस्सा थे।
विज्ञापन
केकेआर की टीम इस साल पांचवें स्थान पर रही थी। यह चार सत्र में पहला अवसर है जबकि उसकी टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी। केकेआर की वेबसाइट पर सीईओ वेंकी मैसूर के हवाले से कहा गया है, ‘जैक कैलिस केकेआर परिवार का अहम हिस्सा थे और हमेशा रहेंगे। हम जैक के साथ काम करने के दूसरे तरीके तलाश करेंगे।’ कैलिस 2011 में एक खिलाड़ी के तौर पर केकेआर से जुड़े थे और इसके बाद 2015 में उन्हें टीम का मुख्य कोच बनाया गया था।
विज्ञापन