{"_id":"60b1db0f8ebc3efad14b9e06","slug":"kkr-player-rahul-tripathi-fined-of-rs-500-for-not-wearing-mask-in-car-and-roaming-without-any-reason-during-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन उल्लंघन: केकेआर के खिलाड़ी राहुल त्रिपाठी पर लगा जुर्माना, बिना मास्क के कार में घूम रहे थे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लॉकडाउन उल्लंघन: केकेआर के खिलाड़ी राहुल त्रिपाठी पर लगा जुर्माना, बिना मास्क के कार में घूम रहे थे
Sat, 29 May 2021 11:41 AM IST
Tanuja Yadav
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 29 May 2021 11:41 AM IST
सार
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी राहुल त्रिपाठी पर बेवजह लॉकडाउन में बाहर घूमने और मास्क ना पहनने को लेकर जुर्माना लगा।
विज्ञापन
राहुल त्रिपाठी
- फोटो : PTI
विस्तार
देश में कोरोना की दूसरी लहर भले ही धीमी पड़ गई हो लेकिन मास्क पहनना अभी भी अनिवार्य है। ऐसे में पुलिस उन लोगों पर सख्ती कर रही है, जो मास्क नहीं पहन रहे या फिर कोरोना कर्फ्यू के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इसी सिलसिले में भारतीय क्रिकेटर राहुल त्रिपाठी पर भी जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि पुणे के कोंधाबा इलाके में कार में मास्क ना पहनने के चलते राहुल त्रिपाठी पर पुणे पुलिस की ओर से जुर्माना लगा है। राहुल त्रिपाठी लॉकडाउन के दौरान कार में बिना मास्क के बैठे थे, जो गैर कानूनी था। बता दें कि राहुल त्रिपाठी आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं। इसके अलावा वो महाराष्ट्र के लिए भी खेलते हैं।
विज्ञापन
कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते राज्य सरकार की ओर से कुछ कुछ इलाकों में अभी भी सख्ती जारी रखी है। इस दौरान पुणे के कोंधाबा इलाके में लॉकडाउन के नियमों का पालन करने और नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर निगरानी करने के लिए पुणे पुलिस मार्च कर रही थी।
विज्ञापन
पुलिस की माने तो, दोपहर के आस-पास राहुल त्रिपाठी को कोंधाबा इलाके में खादी मशीन चौक के पास कार में बिना मास्क के बैठे देखा गया। इसके अलावा लॉकडाउन में राहुल त्रिपाठी बिना किसी वजह से कार चला रहे थे। पुलिस ने बताया कि कार में और लोग भी थे। पुलिस ने कहा कि राहुल त्रिपाठी को 500 रुपये का जुर्माना भरने के लिए कहा गया। इसके बाद राहुल ने जुर्माना भरा और उन्हें जुर्माने की रसी देकर छोड़ दिया गया।