{"_id":"60967754d13ca21e1f6ad77e","slug":"kkr-fast-bowler-prasidh-krishna-infects-with-coronavirus-isolates-in-his-home-bengaluru","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसीबत: केकेआर के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा कोरोना संक्रमित, अपने घर में हुए आइसोलेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मुसीबत: केकेआर के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा कोरोना संक्रमित, अपने घर में हुए आइसोलेट
Sat, 08 May 2021 05:04 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार संभव
Updated Sat, 08 May 2021 05:04 PM IST
सार
बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक, प्रसिद्ध और वॉरियर एक अभ्यास सत्र के दौरान चक्रवर्ती से कोरोना की चपेट में आए। प्रसिद्ध और चक्रवर्ती अच्छे दोस्त हैं।
विज्ञापन
प्रसिद्ध कृष्णा
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव मिलने के बाद बेंगलुरु स्थित अपने घर में पृथकवास पर हैं। यह जानकारी भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र ने शनिवार (8 मई) को दी।
विज्ञापन
बता दें कि इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम में 25 साल के प्रसिद्ध को स्टैंडबाई खिलाड़ी के तौर पर रखा गया है। वह इस खतरनाक वायरस के चपेट में आने वाले केकेआर के चौथे खिलाड़ी है। बीसीसीआई के सूत्रों ने बताया कि प्रसिद्ध कोविड-19 पॉजिटिव हैं। फिलहाल बेंगलूरू स्थित अपने घर में पृथकवास पर हैं। बता दें कि उनसे पहले वरुण चक्रवर्ती, संदीप वॉरियर और टिम सीफर्ट केकेआर के उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो जांच में पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन
बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक, प्रसिद्ध और वॉरियर एक अभ्यास सत्र के दौरान चक्रवर्ती से कोरोना की चपेट में आए। प्रसिद्ध और चक्रवर्ती अच्छे दोस्त हैं। सूत्रों ने बताया कि भारत के सभी खिलाड़ियों ने जांच में दो नेगेटिव परिणाम के साथ तीन मई को बायो-बबल छोड़ दिया था। हालांकि, बेंगलूरू पहुंचने पर वह संक्रमित मिले। बीसीसीआई को उम्मीद है कि ब्रिटेन रवाना होने से पहले 25 मई को टीम के बायो-बबल में प्रवेश करने तक कृष्णा इस बीमारी से उबर जाएंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट भी जांच में पॉजिटिव आने के बाद अहमदाबाद में पृथकवास में रहेंगे। वह चेन्नई के निजी अस्पताल में उपचार कराएंगे। सीफर्ट के दोनों आरटीपीसीआर पॉजिटिव आए थे, लेकिन उनमें मामूली लक्षण हैं। बता दें कि बायो-बबल में कई खिलाड़ियों और सहयोगी सदस्यों के कोरोना संक्रमित होने के बाद आईपीएल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।