फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Kiren Rijiju said Have to plan to make sports more interesting without fans

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने खिलाड़ियों को बताया देश का गौरव, कहा- कोई जोखिम नहीं ले सकते

Sun, 10 May 2020 04:41 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 10 May 2020 04:41 PM IST
सार

  • भारत में आउटडोर ट्रेनिंग शुरू करने की योजना बनाई जा रही है
  • बोले- बिना दर्शकों के खेलों को दिलचस्प बनाने की योजना बनानी होगी
  • कहा- लॉकडाउन के बाद खोले जाएंगे साई जैसे मुख्य खेल केंद्र

विज्ञापन
Kiren Rijiju said Have to plan to make sports more interesting without fans
- फोटो : Twitter

विस्तार

भारत में मुख्य केंद्रों पर आउटडोर ट्रेनिंग शुरू करने की योजना बनाई जा रही है और खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि खिलाड़ियों को कोविड-19 वायरस की चपेट में आने से बचाने के लिए सरकार को थोड़ा सतर्क रहना होगा। रिजिजू पहले ही कह चुके हैं कि मंत्रालय ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाइ कर चुके खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय शिविर चरणबद्ध तरीके से कराने के लिए योजना बना रहा है।

विज्ञापन


इसकी शुरुआत इस महीने के अंत में पटियाला एनआईएस और बेंगलुरु के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में ठहरे खिलाड़ियों के साथ होगी। रिजिजू ने कहा, 'एक खाका तैयार किया जा रहा है। अगर शीर्ष खिलाड़ियों को कुछ भी हुआ तो यह करारा झटका होगा इसलिए हमें सतर्क रहना होगा और इसलिए अभी तक हमारे खिलाड़ियों में कोई भी कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं हुआ है। खिलाड़ी हमारे देश का गौरव हैं इसलिए हम कोई भी जोखिम नहीं उठा सकते।'
विज्ञापन


उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, 'चिकित्सीय विशेषज्ञ, तकनीकी समिति चीजों पर काम कर रहे हैं। हमने तैयारी शुरू कर दी है और लॉकडाउन के बाद एनआईएस पटियाला, दिल्ली के आईजी स्टेडियम, साई केंद्रों, मुख्य खेल केंद्रों को खोला जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


देशव्यापी लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया गया जिससे खेल मंत्रालय को भी साई केंद्रो पर ट्रेनिंग शिविर को शुरू करने में देरी करनी पड़ी। रिजिजू ने साथ ही आश्वस्त किया कि सभी खिलाड़ियों और कोचों की देखभाल की जाएगी और उन्हें इस मुश्किल समय में परेशानी में नहीं छोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा, 'विदेशी कोचों को अलग तरीकों से इस्तेमाल किया जा रहा है, उन्हें भुगतान किया जा रहा है। किसी का भी इस मुश्किल समय में वेतन नहीं रोका जाएगा। उभरते हुए खिलाड़ी घर जा चुके हैं और हमें उन्हें फिर बुलाएंगे, जरूरतमंदों के लिए कुछ करेंगे ताकि उन्हें ज्यादा परेशानी नहीं हो।'


रिजिजू ने साथ ही कहा कि सरकार राष्ट्रीय खेल महासंघों की भी मदद करेगी। उन्होंने कहा, 'केवल खेलों में नहीं, सामान्य जीवन भी बदल गया है। खेल भी नए तरीके से आगे बढ़ेंगे। हमें बिना दर्शकों के खेलों को दिलचस्प बनाने की योजना बनानी होगी। भविष्य में स्टेडियम दर्शकों के बिना ही होंगे। IPL में काफी पैसा है और उसे टीवी से राजस्व मिलता है, लेकिन अन्य को मदद की जरूरत है। हम उन खेलों और महासंघों की मदद करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed