फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kings eleven punjab vs royal challengers bangalore match preview in ipl 2018

अश्विन ब्रिगेड का सामना विराट सेना से आज, पहली जीत को बेताब RCB

Fri, 13 Apr 2018 03:48 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Apr 2018 03:48 AM IST
विज्ञापन
kings eleven punjab vs royal challengers bangalore match preview in ipl 2018
विराट कोहली और आर अश्विन

विराट के नेतृत्व रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम अपने पहले मैच में हार के बाद जीत हासिल करने को बेताब है। आईपीएल में अपने घरेलू मैदान पर उसका सामना शुक्रवार को किंग्स इलेवन पंजाब से होगा। पहले मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स के बल्लेबाज सुनील नारायण ने आरसीबी के खिलाफ 17 गेंदों पर अर्द्धशतक लगाकर जीत छीन ली थी।

विज्ञापन


आरसीबी को अपने बल्लेबाजों ब्रेंडन मैककुलम और एबी डीविलियर्स से आक्रामक पारियों की उम्मीद होगी। मैककुलम ने पहले मैच में 27 गेंदों पर 43 और एबी ने 23 गेंदों पर 44 रन बनाए थे। मैककुलम का मनोबल ऊंचा होगा क्योंकि पिछले मैच में उन्होंने टी-20 प्रारूप में अपने नौ हजार रन पूरे कर लिए हैं। कप्तान कोहली ने पिछले मैच में 31 गेंदों पर 33 रन बनाए थे। इस बार वह अपनी स्ट्राइक रेट बेहतर रखना चाहेंगे।
विज्ञापन


शीर्ष क्रम के अन्य बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक, सरफराज खान और क्रिस वोक्स भी अहम योगदान देने को बेताब होंगे। 2011 के विश्व कप अभियान में शामिल गैरी कर्स्टन और आशीष नेहरा आरसीबी के साथ बल्लेबाजी और गेंदबाजी कोच के रूप में जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

kings eleven punjab vs royal challengers bangalore match preview in ipl 2018
केएल राहुल
गेंदबाजी में उमेश यादव और क्रिस वोक्स अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखना चाहेंगे। दोनों ने पिछले मैच में पांच विकेट बांटे थे। युजवेंद्र चहल और वाशिंगटन सुंदर ने 56 गेंदों पर 77 रन लुटाए थे और एक विकेट उनके हिस्से में आए थे। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी को भी मौका मिल सकता है। उनकी गिनती अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नई गेंद के माहिर गेंदबाजों में होती है।

राहुल से फिर होगी पंजाब को बड़ी आस
पंजाब ने पहले मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को छह विकेट से हराया था। स्थानीय खिलाड़ी लोकेश राहुल ने आईपीएल की सबसे तेज अर्द्धशतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 16 गेंदों पर 51 रन बनाए थे जिसमें छह चौके और चार छक्के शामिल थे। वह अपनी लय जारी रखना चाहेंगे। वैसे भी यह उनका घरेलू मैदान है। जबकि करुण नायर ने 33 गेंदों पर पचासा पूरा किया।

kings eleven punjab vs royal challengers bangalore match preview in ipl 2018
युवराज सिंह

युवराज सिंह अपने पुराने दिनों की झलक नहीं दिखा सके हैं। पिछले मैच में 22 गेंदों पर 12 रन बनाए थे। वह अपना टच हासिल करना चाहेंगे। डेविड मिलर और माकर्स स्टोइनिस डेथ ओवरों में उपयोगी योगदान देना चाहेंगे जैसा उन्होंने पिछले मैच में नाबाद 24 और 23 रन बनाकर किया था। विस्फोटक क्रिस गेल पारी की शुरुआत कर सकते हैं क्योंकि वह हालात से परिचित है।

2013 में उन्होंने इसी मैदान में 175 रन की पारी खेली थी। एरोन फिंच की सेवाएं भी उपलब्ध होंगी जो पिछले मैच में उपलब्ध नहीं थे। पंजाब के गेंदबाजों ने दिल्ली के बल्लेबाजों पर अंकुश रखा था। मुजीब उर रहमान ने आईपीएल में अपना पहला मैच खेलते हुए दो विकेट लिए थे।

संभावित टीम

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर:  ब्रेंडन मैकुलम, पार्थिव पटेल, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, मंदीप सिंह, सरफराज खान, वॉशिंगटन सुंदर, क्रिस वोक, टिम साउथी, उमेश यादव, युजवेन्द्र चहल

किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (विकेटकीपर), एरोन फिंच, करुण नायर, युवराज सिंह, मनोज तिवारी, मार्कस स्टॉइनिस, अक्षर पटेल, आर अश्विन (कप्तान), एंड्र्यू टाइ, मुजीब उर रहमान, मोहित शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed