फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kieron Pollard to captain MI Emirates in ILT20 know details

ILT20: मुंबई इंडियंस ने थामा नए कप्तान का हाथ, इस तूफानी ऑलराउंडर को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी; जानिए नाम

Sat, 29 Nov 2025 10:39 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 29 Nov 2025 10:39 PM IST
सार

MI Emirates in ILT20: मुंबई इंडियंस एमिरेट्स ने आगामी आईएलटी20 सीजन के लिए वेस्टइंडीज के अनुभवी ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को अपना नया कप्तान घोषित किया है। लीग की शुरुआत 2 दिसंबर से होगी।

विज्ञापन
Kieron Pollard to captain MI Emirates in ILT20 know details
रोहित-पोलार्ड - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई इंडियंस एमिरेट्स ने आगामी आईएलटी20 सीजन के लिए वेस्टइंडीज के अनुभवी ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को अपना नया कप्तान घोषित किया है। लीग की शुरुआत 2 दिसंबर से होगी। इससे पहले इस टीम की कमान निकोलस पूरन संभाल रहे थे। 
विज्ञापन

टी20 क्रिकेट के सबसे अनुभवी खिलाड़ी
पोलार्ड टी20 क्रिकेट में 720 मैच खेल चुके हैं। वे 326 रन बनाकर क्रिस गेल को पछाड़ते हुए इस प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। पोलार्ड अब तक 14237 रन बना चुके हैं। इस सीजन में पोलार्ड को टीम के कोच और पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रॉबिन सिंह का साथ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में वेस्टइंडीज की मजबूत मौजूदगी
टीम में आंद्रे फ्लेचर, रोमारियो शेफर्ड और अकीम ऑगस्टे जैसे वेस्टइंडीज के खिलाड़ी भी शामिल हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज फ्लेचर ने अक्तूबर में हुए पहले आईएलटी20 ऑक्शन में 260,000 डॉलर की सबसे ऊंची बोली हासिल की थी।
विज्ञापन

लीग का कार्यक्रम
आईएलटी20 का चौथा सीजन अबू धाबी, दुबई और शारजाह में खेला जाएगा। लीग 2 दिसंबर से 4 जनवरी तक चलेगी, जिसमें कुल छह टीमें 34 मैच खेलेंगी। एमआई एमिरेट्स अपना अभियान 4 दिसंबर को दुबई में गल्फ जायंट्स के खिलाफ शुरू करेगी।

मुंबई इंडियंस एमिरेट्स की टीम
  • नीलामी से चुने गए खिलाड़ी: मोहम्मद रोहिद, जॉर्डन थॉम्पसन, नवीन-उल-हक, आन्द्रे फ्लेचर, नोसथुश केंजीगे, मोहम्मद शफीक, जैन उल आबिदीन, उस्मान खान, अकेम ऑगस्टे, अरब गुल, तजिंदर ढिल्लों, जहूर खान, और शाकिब अल हसन।
  • रिटेंशन और डायरेक्ट साइनिंग: फजलहक फारूकी, टॉम बैण्टन, रोमाइरो शेफर्ड, क्रिस वोक्स, जॉनी बैर्स्टो, ए.एम. गजनफर, मोहम्मद वसीम, और कामिन्दु मेंडिस।
  • वाइल्डकार्ड खिलाड़ी: निकोलस पूरन और कीरोन पोलार्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed