{"_id":"5e1dacae8ebc3e87d30c7065","slug":"khelo-india-games-maharashtra-topped-the-table-with-four-gold","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलो इंडिया गेम्सः महाराष्ट्र चार स्वर्ण के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंचा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
खेलो इंडिया गेम्सः महाराष्ट्र चार स्वर्ण के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंचा
Tue, 14 Jan 2020 05:27 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 14 Jan 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
खेलो इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराष्ट्र खेलो इंडिया युवा खेलों के पांचवें दिन मंगलवार को यहां चार स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया। सोमवार को 12 स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन करने वाला हरियाणा अब 18 स्वर्ण और कुल 54 पदक के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है। महाराष्ट्र ने अब तक 21 स्वर्ण सहित 89 पदक जीते हैं।
विज्ञापन
इस सूची में दिल्ली तीसरे स्थान पर है जिसके नाम 15 स्वर्ण के साथ 41 पदक है मंगलवार को उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया चार स्वर्ण पदक जीता। इससे उत्तर प्रदेश ने पदकतालिका में तमिलनाडु और गुजरात को पछाड़ दिया और चौथे स्थान पर आ गया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के विजय कश्यव (200 मीटर), उत्तम यादव (1500 मीटर) और मोहम्मद शाहबान (तारगोला फेंक) ने अंडर 17 एथलेटिक्स जबकि इसी आयु वर्ग के जिमनास्टिक के पैरलल बार्स में गौरव कुमार ने स्वर्ण जीता। टेबल टेनिस के चार वर्गों में चार अलग-अलग राज्यों के खिलाड़ियों ने बाजी मारी।
विज्ञापन
फिदेल सुर्वजुला(तेलंगाना, पुरुष अंडर-21), अनुषा कुटुम्बले (मध्य प्रदेश, महिला अंडर-21), आदर्श छेत्री (दिल्ली, पुरूष अंडर -17) और दिया चितले (महाराष्ट्र, पुरुष अंडर -17) टेबल टेनिस का स्वर्ण पदक जीता।