फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri lanka s Tharindu Kaushal action reported as suspect

श्रीलंका को फिर लगा झटका, युवा गेंदबाज के गेंदबाजी एक्शन पर संदेह

Wed, 02 Sep 2015 06:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 02 Sep 2015 06:31 PM IST
विज्ञापन
Sri lanka s Tharindu Kaushal action reported as suspect

पाकिस्तान के बाद भारत के हाथों घरेलू टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद श्रीलंका सदमे से उबर ही रही थी कि उसे एक और झटका लगा है। उसके एक युवा गेंदबाज के एक्शन पर रिपोर्ट हो गई है।

विज्ञापन


श्रीलंकाई ऑफ स्पिनर थारिंडू कौशल पर भारत के खिलाफ खेले गए सीरीज के तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच के दौरान अवैध गेंदबाजी एक्शन का संदेह व्यक्त किया गया है।
विज्ञापन


आईसीसी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, मैच अधिकारियों की रिपोर्ट श्रीलंका टीम प्रबंधन को दे दी गई है जिसमें 22 वर्षीय कौशल की गेंदबाजी एक्शन की वैधता पर चिंता जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 साल के गेंदबाज कौशल ने टीम इंडिया के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में कुल 13 विकेट झटके थे। विज्ञप्ति में कहा गया है, कौशल की गेंदबाजी एक्शन की आगे समीक्षा की जाएगी। उन्हें 14 दिन के भीतर टेस्ट से गुजरना होगा। टेस्ट के नतीजे आने तक वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल सकते हैं।


कौशल ने अपने करियर में 6 टेस्ट और एक वनडे मैच खेला है। उन्होंने पिछले दिसंबर में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। उन्हें श्रीलंका टीम का भविष्य का फिरकी गेंदबाज आंका जा रहा है। खासकर रंगना हेराथ के संन्यास के बाद वह टीम की ओर से फिरकी गेंदबाजी के मुख्य आक्रमण माने जा रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed