फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Karun Nair emotional tweet goes viral ahead of India vs Bangladesh Tests series and Ranji Trophy

Ranji Trophy: भारत के लिए तिहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी का टूटा दिल, पांच साल से मौका नहीं मिला तो कही यह बात

Sun, 11 Dec 2022 10:35 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 11 Dec 2022 10:35 AM IST
सार

करुण नायर का नाम घरेलू क्रिकेट में काफी चमका। इस कारण उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया था। नायर ने चयनकर्ताओं को निराश नहीं किया था। उन्होंने दिसंबर 2016 में चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 303 रन की पारी खेली थी।

विज्ञापन
Karun Nair emotional tweet goes viral ahead of India vs Bangladesh Tests series and Ranji Trophy
करुण नायर - फोटो : PTI

विस्तार

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए जब भारतीय टीम में जयदेव उनादकट का चयन हुआ तो सभी हैरान रह गए। उनादकट को मोहम्मद शमी के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किया गया है। उनके चुने जाने पर कई खिलाड़ियों को वापसी के लिए प्रेरणा मिल गई है। भारत के लिए तिहरा शतक लगाने वाले करुण नायर उन्हीं में से एक हैं। टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले इस बल्लेबाज को अब कर्नाटक टीम रणजी टीम से भी निकाल दिया गया है।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने एक भावुक ट्वीट किया है। नायर ने लिखा, ''डियर क्रिकेट प्लीज मुझे एक और मौका दे दो।'' उनके इस ट्वीट ने कई फैंस को भावुक कर दिया। सोशल मीडिया पर नायर के बारे में बात हो रही है। वह 85 प्रथम श्रेणी मैचों में 48.94 की औसत से 5922 रन बना चुके हैं। इस दौरान नायर ने 15 शतक और 27 अर्धशतक लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा था तिहरा शतक
नायर का नाम घरेलू क्रिकेट में काफी चमका। इस कारण उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया था। नायर ने चयनकर्ताओं को निराश नहीं किया था। उन्होंने दिसंबर 2016 में चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 303 रन की पारी खेली थी। वह वीरेंद्र सहवाग के बाद टेस्ट में तिहरा शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने थे। नायर अचानक से स्टार बन गए थे, लेकिन भाग्य ने उनका साथ ज्यादा दिनों तक नहीं दिया।
विज्ञापन

सिर्फ छह टेस्ट में मिला मौका
मार्च 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद नायर को टीम से बाहर कर दिया गया। उसके बाद से उन्हें टेस्ट टीम में नहीं शामिल किया गया। नायर ने 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ दो वनडे भी खेले थे। उन्होंने छह टेस्ट में 62.33 की औसत से 374 रन बनाए। इस दौरान एक शतक और एक अर्धशतक लगाया। दो वनडे में उनके नाम 46 रन है।

अब घरेलू टीम में भी जगह नहीं
नायर को कभी यह नहीं बताया गया कि उन्हें टीम से अचानक ही क्यों निकाल दिया गया। कुछ पारियों में फेल होने के बाद भी कई खिलाड़ियों को लगातार मौके मिले, लेकिन नायर के साथ ऐसा नहीं हुआ। उसके बाद से वह कर्नाटक की घरेलू टीम के अहम सदस्य रहे हैं। हालांकि, अब ऐसा नहीं हुए। उन्हें पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी के लिए नहीं चुना गया। अब शनिवार को पहले दो रणजी ट्रॉफी मैच के लिए भी टीम में नहीं रखा गया। नजरअंदाज होने के बाद नायर का दर्द छलक कर बाहर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed