फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Karnataka Cabinet okays IPL matches at Chinnaswamy Stadium in Bengaluru know details

IPL 2026: कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम को आईपीएल मैचों के लिए मिली मंजूरी

Thu, 12 Feb 2026 11:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 12 Feb 2026 11:26 PM IST
सार

कर्नाटक सरकार ने गुरुवार को शर्तों के साथ बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल मैचों की अनुमति दे दी है।

विज्ञापन
Karnataka Cabinet okays IPL matches at Chinnaswamy Stadium in Bengaluru know details
चिन्नास्वामी स्टेडियम - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

कर्नाटक सरकार ने गुरुवार को कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) को बंगलूरू के एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल मैच आयोजित करने की अनुमति देने का फैसला किया। बता दें कि, पिछले साल जून में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की पहली  खिताबी जीत के जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी और 30 से अधिक लोग घायल हुए थे। इस घटना के बाद से स्टेडियम में क्रिकेट मैचों पर रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन
Trending Videos

शर्तों के साथ मिली मंजूरी
घटना की जांच के लिए सरकार ने न्यायमूर्ति जॉन माइकल कुन्हा की अध्यक्षता में एक समिति गठित की थी, जिसने कई सिफारिशें दी थीं। बाद में ग्रेटर बंगलूरू अथॉरिटी के मुख्य आयुक्त एम. महेश्वर राव के नेतृत्व में एक पैनल बनाया गया, जिसे यह देखने की जिम्मेदारी दी गई थी कि सिफारिशों को लागू किया गया है या नहीं। कर्नाटक के कानून और संसदीय कार्य मंत्री एच. के. पाटिल ने संवाददाताओं से कहा, 'आज हमने आईपीएल मैचों को आयोजित करने की अनुमति देने का निर्णय लिया है, लेकिन कैबिनेट ने गृह विभाग से कहा है कि वह विशेष आदेश जारी कर शर्तें तय करे, जिन्हें केएससीए और आरसीबी को पूरा करना होगा। आदेश अगले दो दिनों में जारी किया जा सकता है।'

उन्होंने बताया कि शर्तों में स्टेडियम के गेट चौड़े करना भी शामिल है। मंत्री ने यह भी कहा कि कैबिनेट में विशेष गहन पुनरीक्षण पर भी चर्चा हुई। कुछ स्थानों पर इसे जिस तरीके और प्रक्रिया से लागू किया जा रहा है, उस पर विचार-विमर्श किया गया। कैबिनेट ने कानून और संसदीय कार्य विभाग को इस पर अध्ययन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed