फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur UP cricket association lokpal calls allegations against officials unfounded

उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों पर लगाए गए आरोप निराधार : लोकपाल

Sun, 28 Jun 2020 06:00 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 28 Jun 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
Kanpur UP cricket association lokpal calls allegations against officials unfounded
यूपीसीए - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के लोकपाल सीके प्रसाद ने क्रिकेटर त्रिवेश यादव के पिता द्वारा यूपीसीए के पदाधिकारियों पर लगाए गए आरोपों को निराधार करार दिया है। यूपीसीए के सूत्रों ने बताया कि लोकपाल ने 24 जून को सौंपी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि क्रिकेट खिलाड़ी त्रिवेश यादव के पिता न्यायाधीश रमेश यादव द्वारा यूपीसीए पर लगाए गए आरोप निराधार और गलत हैं। यादव अपने आरोपों के सापेक्ष में कोई भी ठोस दस्तावेज पेश नहीं कर सके।

विज्ञापन


यूपीसीए के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि त्रिवेश यादव के पिता ने आरोप लगाया था कि उनके पुत्र ने अंडर-19 कूच बिहार ट्राफी के फाइनल सहित नाकआउट मैचों में शिरकत की थी जिसकी मैच फीस का पूरा भुगतान, पुरस्कार राशि एवं संबंधित प्रमाण पत्र उसे नहीं दिए गए।
विज्ञापन


लोढा समिति के निर्देशों के अनुपालन में नियुक्त लोकपाल ने पाया कि त्रिवेश ने मात्र दो मैचों मे अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में भाग लिया था और इन दो मैचों की फीस बीसीसीआई ने सीधे खिलाड़ी के खाते में स्थानांतरित कर दी थी। लोकपाल ने इस मामले में यूपीसीए और बीसीसीआई से त्रिवेश को किए गए भुगतान संबंधी सभी दस्तावेज मंगवाए जिन्हें उन्होंने सही पाया। लोकपाल ने कहा कि त्रिवेश के पिता रमेश यादव ने यूपीसीए के अधिकारियों को जिस तरह के मैसेज भेजे हैं, वह कतई उनकी पद एवं गरिमा के अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि त्रिवेश ने पिछले साल अक्टूबर में यूपीसीए के मुख्य परिचालन अधिकारी दीपक शर्मा, सचिव युद्धवीर सिंह, अंडर 19 क्रिकेट टीम के पूर्व कोच मोहम्मद आमिर खान और मैनेजर रहे सतीश जायसवाल के खिलाफ फीस का पूरा भुगतान, पुरस्कार राशि एवं संबंधित प्रमाण पत्र उसे नहीं दिए के आरोप में चंदौली की जिला अदालत में धोखाधड़ी और षड्यंत्र का परिवाद दायर किया था। यूपीसीए ने इसे उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी जिसने आपराधिक मुकदमे की कार्रवाई पर रोक लगा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed