जीत के बाद खुशी से लबरेज विलियमसन, कहा- धोनी का रनआउट होना मैच का रहा टर्निंग प्वाइंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन का कहना है कि बुधवार को विश्व कप सेमीफाइनल में मार्टिन गुप्टिल का महेंद्र सिंह धोनी को रन आउट करना टर्निंग प्वाइंट रहा।
धोनी ने 72 गेंद में 50 रन की पारी खेली। विलियमसन ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की 18 रन की जीत के बाद कहा, 'हम सभी को पता है कि मैच कई तरह से करीबी था। लेकिन वह रन आउट महत्वपूर्ण था। हमने कई बार देखा है कि धोनी ने उस स्थिति से मैच को फिनिश किया है।'
न्यूजीलैंड के कप्तान ने कहा, 'एक बेहतरीन सेमीफाइनल जो दो दिन तक चला। हम बहुत खुश हैं कि परिणाम हमारे अनुकूल रहा। यह वास्तव में कड़ा मैच था। दोनों टीमों को बड़े स्कोर वाले मैच की उम्मीद थी। हम सिर्फ 240 ही बना सके लेकिन भारत को दबाव में रखा। हर किसी ने काफी योगदान दिया।'
आगे उन्होंने कहा, 'यह मुश्किल पिच थी इसलिए कुछ तय नहीं कहा जा सकता था लेकिन स्वाभाविक है कि किसी भी तरह से धोनी को आउट करना बेहद महत्वपूर्ण है लेकिन जडेजा की तरह सीधे हिट पर आउट करना मुझे लगता है कि खेल का बड़ा लम्हा रहा।'
विलियमसन के अनुसार डीप से सिर्फ मार्टिन गुप्टिल ही इस तरह का रन आउट करने में सक्षम थे। उन्होंने कहा, 'मेरे कहने का मतलब है कि संभवत: मैदान पर वही (गुप्टिल) थे जो इस तरह का रन आउट कर सकते थे।'
विलियमसन ने कहा, 'इसलिए योगदान कई तरह से दिया जा सकता है और हम क्षेत्ररक्षण सूची में देख सकते हैं कि वह काफी ऊपर मौजूद है और उसका मैच का महत्वपूर्ण टर्निंग प्वाइंट तैयार करना विशेष था।'