{"_id":"5ea707958ebc3e907d082213","slug":"kane-williamson-picks-best-batsman-in-world-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीवी कप्तान केन विलियमसन ने इन दो खिलाड़ियो को बताया दुनिया का बेस्ट बल्लेबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कीवी कप्तान केन विलियमसन ने इन दो खिलाड़ियो को बताया दुनिया का बेस्ट बल्लेबाज
Tue, 28 Apr 2020 06:37 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 28 Apr 2020 06:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन ने मौजूदा दौर के दो सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों का नाम बताया है। खुशखबरी यह है कि इसमें एक हिंदुस्तानी भी है। दरअसल, कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर में जारी लॉकडाउन के हर कोई अपने घरों में बंद हैं। क्रिकेटर्स भी इससे अछूते नहीं। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर बल्लेबाज डेविड वार्नर और विलियमसन ने इंस्टाग्राम पर लाइव बातचीत की।
विज्ञापन
आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलने वाले दोनों खिलाड़ियों के बीच अच्छी दोस्ती है। हल्के-फुल्के मजाक के बाद जब वार्नर ने केन से पूछा कि आपका इस समय बेस्ट बैट्समैन कौन है। जवाब में कीवी कप्तान ने कहा कि किसी एक का नाम लेना कठिन है, लेकिन उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी,कप्तान एबी डीविलियर्स का नाम लिया।
विज्ञापन
विराट की तारीफ में केन कहते हैं कि, 'उन्हें तीनों फॉर्मेट में हावी होने की भूख है। वह देखने और खेलने के लिए और साथ ही सीखने के लिए बहुत अच्छा है। उन्होंने क्रिकेट के पैमानों को ऊंचाइयों पर खड़ा कर रखा है।' डीविलियर्स के लिए विलियमसन ने कहा, 'वह भले ही अब केवल फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन इस मामले में वह शीर्ष पर हैं। वह हमारे समय के विशेष खिलाड़ियों में से एक हैं।
विज्ञापन