फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्लेइंग XI से क्यों बाहर थे विलियमसन: SRH कोच ने जो बताया, वो सुन दिल बैठ जाएगा

Mon, 12 Apr 2021 01:21 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 12 Apr 2021 01:21 PM IST
विज्ञापन
Kane Williamson needs more time to get match fit says SRH coach Trevor Bayliss
केन विलियमसन - फोटो : ट्विटर @srhfansofficial

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हैं। नियमित कप्तान डेविड वार्नर की गैरमौजूदगी में वह दल के अगुवा भी रह चुके हैं। 14वें सीजन के पहले मुकाबले में केकेआर के खिलाफ वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। मुकाबले में 10 रन से मिली करारी शिकस्त के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच ने बड़ा अपडेट दिया है।

Kane Williamson needs more time to get match fit says SRH coach Trevor Bayliss
सनराइजर्स हैदराबाद के कोच ट्रेवर बेलिस

ट्रेवर बेलिस की माने तो चोटिल विलियमसन को मैच फिट होने में अभी और समय लगेगा। बेलिस ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'हमें लगा कि केन को मैच फिट होने के लिए अतिरिक्त समय लगेगा। वह मैच फिट होते तो जॉनी बेयरस्टो की जगह खेलते। हम इससे चिंतित नहीं है क्योंकि भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला में बेयरस्टो ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था।'

Kane Williamson needs more time to get match fit says SRH coach Trevor Bayliss
केन विलियमसन - फोटो : ipl

विलियमसन ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए पिछले सत्र में सनराइजर्स के लिए 11 पारियों में 317 रन बनाए थे। वहीं जॉनी बेयरस्टो ने 345 रन बनाए थे। बेयरस्टो ने कल 55 रन बनाए, लेकिन पारी की शुरूआत करते हुए साहा सस्ते में आउट हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kane Williamson needs more time to get match fit says SRH coach Trevor Bayliss
जॉनी बेयरस्टो

बेलिस ने कहा कि टी-20 में चौथे नंबर पर खेलने वाले, लेकिन वनडे में इंग्लैंड के लिए पारी का आगाज करने वाले बेयरस्टो आईपीएल में भी पारी की शुरूआत कर सकते हैं। उन्होंने कहा, 'फिटनेस और फॉर्म पर निर्भर करता है। हमें पता है कि वह पारी की शुरूआत भी कर सकता है और विकेटकीपिंग भी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed