{"_id":"6073f57ee92b4d5f73317098","slug":"kane-williamson-needs-more-time-to-get-match-fit-says-srh-coach-trevor-bayliss","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्लेइंग XI से क्यों बाहर थे विलियमसन: SRH कोच ने जो बताया, वो सुन दिल बैठ जाएगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
प्लेइंग XI से क्यों बाहर थे विलियमसन: SRH कोच ने जो बताया, वो सुन दिल बैठ जाएगा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
केन विलियमसन
- फोटो : ट्विटर @srhfansofficial
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हैं। नियमित कप्तान डेविड वार्नर की गैरमौजूदगी में वह दल के अगुवा भी रह चुके हैं। 14वें सीजन के पहले मुकाबले में केकेआर के खिलाफ वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। मुकाबले में 10 रन से मिली करारी शिकस्त के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच ने बड़ा अपडेट दिया है।
2 of 4
सनराइजर्स हैदराबाद के कोच ट्रेवर बेलिस
ट्रेवर बेलिस की माने तो चोटिल विलियमसन को मैच फिट होने में अभी और समय लगेगा। बेलिस ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'हमें लगा कि केन को मैच फिट होने के लिए अतिरिक्त समय लगेगा। वह मैच फिट होते तो जॉनी बेयरस्टो की जगह खेलते। हम इससे चिंतित नहीं है क्योंकि भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला में बेयरस्टो ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था।'
3 of 4
केन विलियमसन
- फोटो : ipl
विलियमसन ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए पिछले सत्र में सनराइजर्स के लिए 11 पारियों में 317 रन बनाए थे। वहीं जॉनी बेयरस्टो ने 345 रन बनाए थे। बेयरस्टो ने कल 55 रन बनाए, लेकिन पारी की शुरूआत करते हुए साहा सस्ते में आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जॉनी बेयरस्टो
बेलिस ने कहा कि टी-20 में चौथे नंबर पर खेलने वाले, लेकिन वनडे में इंग्लैंड के लिए पारी का आगाज करने वाले बेयरस्टो आईपीएल में भी पारी की शुरूआत कर सकते हैं। उन्होंने कहा, 'फिटनेस और फॉर्म पर निर्भर करता है। हमें पता है कि वह पारी की शुरूआत भी कर सकता है और विकेटकीपिंग भी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।