फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kane Williamson explain why he rested his head on Virat Kohli shoulder after winning icc world test championship wtc title

WTC Final: विलियमसन का खुलासा, फाइनल जीतने के बाद क्यों रखा विराट के कंधे पर सिर

Thu, 01 Jul 2021 12:40 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 01 Jul 2021 12:40 PM IST
सार

साउथम्पटन में भारत के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जीतने बाद केन विलियमसन ने विराट कोहली के कंधे पर सिर टिका लिया था। उन्होंने विराट के कंधे पर सिर क्यों रखा इसके बारे में खुद विलियमसन ने  बताया है। 

विज्ञापन
Kane Williamson explain why he rested his head on Virat Kohli shoulder after winning icc world test championship wtc title
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप गदा के साथ न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और भारतीय कप्तान विराट कोहली - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइलन जीतने के बाद जश्न मनाते हुए न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की बहुत तस्वीरें वायरल हुईं। जीत की खुशी मनाती हुए इन तस्वीरों में से एक फोटो ऐसी रही जो परिणाम से परे, क्रिकेट से परे यहां तक कि दुनिया के सभी मानकों से परे थी। यह वो तस्वीर थी जिसमें आईसीसी विश्ट टेस्ट चैंपियनशिप खिताब जीतने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन विराट कोहली के कंधे पर सिर रख लिया था। यह केवल गले मिलने की तस्वीर नहीं थी बल्कि विलियमसन विराट के कंधे पर इस तरह सिर टिकाए थे जैसे सब खत्म हो गया और दोस्त के आराम करने का समय है। कीवी टीम ने 21 साल बाद कोई आईसीसी स्तर का टूर्नामेंट जीता। वहीं भारत की टीम एक बार फिर फाइनल जीतने में नाकाम रही।

विज्ञापन

अब एक सप्ताह के बाद विलियमसन ने इस बात का खुलासा किया है कि आखिर क्यों उन्होंने साउथम्पटन में फाइनल जीतने के बाद विराट कोहली के कंधे पर सिर रख लिया था। क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज से बात करते हुए विलियमसन ने कहा, वह एक बहुत महान क्षण था। वे अक्सर हमारे खेल में सभी प्रारूपों में बेंचमार्क सेट करते हैं। हम जानते थे कि जब भी आप भारत के खिलाफ खेलते हैं, आप कहीं भी हों, यह एक अविश्वसनीय रूप से कठिन चुनौती है। वे दिखाते हैं कि उनके पास गहराई है और उनके देश में भी क्रिकेट है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जब उनसे यह पूछा गया कि साथ रॉस टेलर के साथ जश्न मनाने के बजाय वह विराट कोहली के कंधे पर अपना सिर क्यों रख रहे थे। इस सवाल के जबाव में विलियमसन ने कहा, विराट के साथ कई वर्षों से दोस्ती है और यह अच्छा था। उन्होंने आगे कहा, यह वास्तव में अच्छा क्षण था हमारी दोस्ती और रिश्ता क्रिकेट से गहरा है, यह हम दोनों भलीभांति जानते हैं। 

विज्ञापन

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में विलियमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 49 और दूसरी पारी में नाबाद 52 रन बनाए थे। केन विलियमसन ने आगे कहा कि दोनों टीमें काफी प्रतिस्पर्धी थीं और शानदार खेलीं मैच काफी करीबी था। पूरे मैच के दौरान ऐसा लगा कि यह चाकू की धार की तरह है। कीवी टीम ने इस खिताबी मुकाबले में 139 रनों का लक्ष्य 2 विकेट पर हासिल कर लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed