{"_id":"5f01b52a8ebc3e42f20fcb3a","slug":"justin-langer-hails-australian-batsmen-david-warner-compare-him-with-floyd-mayweather","type":"story","status":"publish","title_hn":"महान मुक्केबाज फ्लॉएड मेवैदर की आक्रामकता से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर की तुलना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
महान मुक्केबाज फ्लॉएड मेवैदर की आक्रामकता से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर की तुलना
Sun, 05 Jul 2020 04:40 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 05 Jul 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
डेविड वार्नर और मेवैदर
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने रविवार को डेविड वार्नर की तुलना महान मुक्केबाज फ्लॉएड मेवैदर से की और उन्हें ऐसा आक्रामक खिलाड़ी बताया जो 2018 में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के कारण कभी भी नेतृत्वकर्ता नहीं बन पाएगा।
विज्ञापन
वार्नर ने खेल में वापसी के बाद खुद को आस्ट्रेलियाई टीम का महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित कर दिया है जो उनकी और स्मिथ की अनुपस्थिति में जूझ रही थी। मार्च 2018 में तब के कप्तान स्टीव स्मिथ और उप कप्तान वार्नर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में हुई इस गेंद से छेड़छाड़ की घटना के लिए एक साल का प्रतिबंध झेलना पड़ा।
विज्ञापन
लैंगर ने 'चैनल नाइन' टीवी के 'स्पोर्ट्स संडे' कार्यक्रम में अमेरिका के महान मुक्केबाज का जिक्र किया जो अपनी 50 पेशेवर करियर बाउट में एक बार भी नहीं हारे और पांच वजन वर्गों में उनके नाम 15 बड़े विश्व खिताब हैं। देखिए, मैं उसका समर्थन करता हूं। टीम में डेविड वार्नर का होना उसी तरह का है जैसे आपकी टीम में फ्लॉएड मेवैदर हों।'
विज्ञापन
वार्नर को 2018 में हुई इस घटना में उकसाने वाला खिलाड़ी पाया गया, जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में किसी भी हालत में जीत दर्ज करने की संस्कृति पर सवाल उठाए गए। इसके बाद उन पर आजीवन कप्तानी प्रतिबंध लगा दिया गया, स्मिथ हालांकि अब कप्तानी की जिम्मेदारी निभाने की भूमिका निभा सकते हैं।
लैंगर ने कहा, 'अधिकारिक रूप से उसे फिर से ऑस्ट्रेलियाई कप्तानी की जिम्मेदारी से प्रतिबंधित कर दिया गया है। मुझे नहीं लगता कि वह फिर से ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी कर पाएगा क्योंकि स्थिति यही है, लेकिन मुझे टीम में उसकी मौजूदगी पसंद है। वह बेहतरीन विस्फोटक खिलाड़ी है।'