फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jos Buttler will miss the third T20I and the ODI series against Sri Lanka due to a right calf injury 

ENG vs SL: इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, जोस बटलर तीसरे टी-20 और वनडे सीरीज से बाहर

Fri, 25 Jun 2021 05:54 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 25 Jun 2021 05:54 PM IST
सार

जोस बटलर सीधे पैर में पिंडली की चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी-20 और वन-डे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन
Jos Buttler will miss the third T20I and the ODI series against Sri Lanka due to a right calf injury 
जोस बटलर - फोटो : ICC@twitter

विस्तार

श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी-20 से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, टीम के स्टार खिलाड़ी जोस बटलर सीधे पैर में पिंडली की चोट के कारण तीसरे टी-20 और वन-डे सीरीज से बाहर हो गए हैं। वन-डे सीरीज में उनकी जगह डाविड मलान लेंगे। ईसीबी के अनुसार, 'पहला मैच खेलने के बाद बटलर खुद को थोड़ा बेचैन महसूस कर रहे थे और गुरुवार सुबह उन्हें एमआरआई स्कैन के लिए भेजा गया, जिसमें थोड़ी सी दिक्कतें आईं, जिसके बाद वह दूसरे मैच से बाहर हो गए।' बता दें कि बटलर ने पहले टी-20 में 68 रन की शानदार पारी खेली थी और इंग्लैंड ने पहला टी-20 आठ विकेट से जीता था। बता दें कि इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है। तीसरा मुकाबला 26 जून को खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 29 जून से होगी। 

विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed