{"_id":"68515c9816d171294d0ac3fa","slug":"jos-buttler-described-jasprit-bumrah-as-the-biggest-superstar-in-indian-cricket-ahead-of-test-series-2025-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: जोस बटलर ने इसे बताया भारतीय क्रिकेट का स्टार खिलाड़ी, बोले- इंग्लैंड के लिए होंगे सबसे बड़ा खतरा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: जोस बटलर ने इसे बताया भारतीय क्रिकेट का स्टार खिलाड़ी, बोले- इंग्लैंड के लिए होंगे सबसे बड़ा खतरा
Tue, 17 Jun 2025 05:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 17 Jun 2025 05:46 PM IST
सार
इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई दौरे के दौरान चोटिल हुए बुमराह अब लाल गेंद के प्रारूप में वापसी के लिए तैयार हैं। भारतीय टीम इस सीरीज में शुभमन गिल की अगुआई में खेलने उतरेगी।
विज्ञापन
जोस बटलर
- फोटो : ANI
विस्तार
इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जोस बटलर का मानना है कि जसप्रीत बुमराह भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार खिलाड़ी हैं। स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ पॉडकास्ट में बटलर ने कहा कि किसी भी दौरे के दौरान बुमराह विपक्षी टीम के लिए बड़ा खतरा होते हैं। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है और बुमराह इस सीरीज का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई दौरे के दौरान चोटिल हुए बुमराह अब लाल गेंद के प्रारूप में वापसी के लिए तैयार हैं। भारतीय टीम इस सीरीज में शुभमन गिल की अगुआई में खेलने उतरेगी। ब्रॉड से बात करते हुए बटलर ने बुमराह की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि इस दौरे वाली टीम में जसप्रीत बुमराह से बड़ा कोई स्टार है। बुमराह का रनअप अनोखा है, एक्शन अनोखा है। मुझे लगता है कि मैंने साइड-ऑन गेंदबाज देखे हैं, लेकिन वह औसत गेंदबाज की तुलना में बल्लेबाज के करीब एक फुट या उससे भी थोड़ा अधिक करीब से गेंद फेंकते हैं, इसलिए गेंद उनकी वास्तविक गति से भी अधिक तेज लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बटलर ने बुमराह के गेंदबाजी एक्शन को सराहा
बटलर ने साथ ही बुमराह के गेंदबाजी एक्शन की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, एक दाएं हाथ के खिलाड़ी के रूप में मेरे लिए ऐसा हमेशा महसूस होता था कि गेंद अंदर आ रही है, लेकिन वह मुझे बाहर से ही पछाड़ देते हैं और आप खुद को एक मुश्किल स्थिति में पाते हैं। बुमराह सुपरस्टार गेंदबाज हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आप यही उम्मीद करते हैं। आपको दिग्गज खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना होता है।

बुमराह खेलेंगे सभी पांचों टेस्ट?
माना जा रहा है कि बुमराह इंग्लैंड में सभी पांच टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने इंग्लैंड के लिए टीम रवाना होने से पहले इस बात की पुष्टि की थी कि भारत बुमराह के वर्कलोड का ध्यान रखेगा जिससे यह तेज गेंदबाज चोटिल नहीं हो सके। ब्रॉड ने बुमराह के बारे में बात करते हुए कहा कि इंग्लैंड नहीं चाहेगा कि वह पांचों टेस्ट में खेलें।
ब्रॉड ने कहा, बुमराह ऐसे खिलाड़ी हैं जिन पर नजर रखी जाएगी और इंग्लैंड नहीं चाहेगा कि वह पांचों टेस्ट मैच खेलें। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर बुमराह सभी मैच खेले तो उनके नाम काफी विकेट हो जाएंगे।