INDvsENG: इंग्लिश टीम के लिए बुरी खबर, दूसरे टेस्ट से बाहर हुआ स्टार गेंदबाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और इंग्लैंड के बीच 13 फरवरी से खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर चोटिल होने की वजह से दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। दरअसल, पहले टेस्ट में तीन विकेट चटकाने वाले आर्चर के दाएं हाथ की कोहनी में दिक्कत के कारण वह दूसरे टेस्ट मैच से दूर हुए हैं। आर्चर ने पहली पारी में रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया था। बता दें कि पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 227 रनों से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच भी 13 फरवरी से चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में ही खेला जाएगा।
Jofra Archer will miss the second Test against India in Chennai starting on Saturday after having an injection in his right elbow: England Cricket#INDvsENG pic.twitter.com/fOeajLLZkk
— ANI (@ANI) February 11, 2021विज्ञापन